As soon as they get power they do family justice and not social justice Dilip Jaiswal taunt on Lalu Yadav सत्ता मिलते ही सामाजिक न्याय नहीं पारिवारिक न्याय करते हैं; दिलीप जायसवाल का लालू यादव पर तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सत्ता मिलते ही सामाजिक न्याय नहीं पारिवारिक न्याय करते हैं; दिलीप जायसवाल का लालू यादव पर तंज

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा लालू जी सामाजिक न्याय की बात करते हैं। लेकिन सत्ता में आते ही पारिवारिक न्याय की बात करने लगते हैं। ये कैसा सामाजिक न्याय है कि आपका ही बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। अगर सामाजिक न्याय चाहते हैं तो किसी गरीब के घर के बेटे को मुख्यमंत्री बनाइए।

Sat, 15 Feb 2025 06:04 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सत्ता मिलते ही सामाजिक न्याय नहीं पारिवारिक न्याय करते हैं; दिलीप जायसवाल का लालू यादव पर तंज

खगड़िया में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लालू एंड फैमिली पर जमकर निशाना साधा। जायसवाल ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव सामाजिक न्याय की बात करते हैं, लेकिन सत्ता में आते ही पारिवारिक न्याय की बात करने लगते हैं। अगर वो सामाजिक न्याय चाहते हैं तो किसी गरीब के घर के बेटे को मुख्यमंत्री बनाकर दिखाएं।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सह राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मुफ्त में सब कुछ बांट रहे थे। मुफ्त की आदत लगाना चाह रहे थे। उसी गुरू का चेला यहां बोलता है कि माई-बहन को हम पैसा दे देंगे। लेकिन पहले सत्ता में आओगे तब न पैसा दोगे। पूरा देश अगर किसी पर विश्वास करता है, तो वो है नरेंद्र मोदी की गारंटी। मोदी की गांरटी पर महिलाएं और पुरूष दोनों विश्वास करते हैं। मोदी की गारंटी से पूरा देश चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू परिवार डरा है,कहीं एक और नीतीश कुमार पैदा न हो जाए; निशांत पर बोले जायसवाल
ये भी पढ़ें:'गुरू' दिल्ली में हारे, बिहार में 'चेले' की बारी;तेजस्वी पर दिलीप जायसवाल का तंज
ये भी पढ़ें:नीतीश के राज में महिलाएं तेजस्वी को... माई-बहिन योजना पर RJD को BJP ने घेरा

जायसवाल ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और मुफ्त पाने वाला छत्तीसगढ़ भी साफ हो गया। मोदी की गारंटी ही देश में चलेगी। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि चांदी का चम्मच लेकर जो बेटा जन्म लेता है। वो बोलता है, हम ही यहां के मुख्यमंत्री बनेंगे। लालू जी सामाजिक न्याय की बात करते हैं। लेकिन सत्ता में आते ही पारिवारिक न्याय की बात करने लगते हैं। ये कैसा सामाजिक न्याय है कि आपका ही बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। अगर सामाजिक न्याय चाहते हैं तो किसी गरीब के घर के बेटे को मुख्यमंत्री बनाइए।

इससे पहले खगड़िया के मथुरापुर खेल मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन का पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने एक साथ उद्घाटन किया। जायसवाल ने कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जोश यह विश्वास दिला रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को अपार सफलता मिलेगी। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत अवश्य रंग लाएगी। इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, पूर्व विधायक चंद्रमुखी मौजूद रहीं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।