Bihar Weather: अब होगा गर्मी का एहसास, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; बिहार में मौसम का हाल
Bihar Weather: वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि दो-तीन दिनों के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार है। इसके प्रभाव से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
Sun, 16 Feb 2025 06:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना

Bihar Weather: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। यहां अब लोगों को गर्मी का एहसास होगा। राजधानी पटना सहित बिहार के तापमान में आज से वृद्धि होगी। इस कारण ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में अगले तीन-चार दिनों के दौरान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी।
वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि दो-तीन दिनों के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार है। इसके प्रभाव से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन