rjd leader tejashwi yadav karyakarta samvad yatra will start from nalanda नीतीश के गढ़ में तेजस्वी, नालंदा से कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का 10वां चरण, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के गढ़ में तेजस्वी, नालंदा से कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का 10वां चरण

  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव दसवें और अंतिम चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 19 फरवरी को नालंदा से शुरू करेंगे। इस चरण में वे 20 फरवरी को नवादा और 21 फरवरी को पटना, पटना महानगर एवं बाढ़ संगठन जिला के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

Sun, 16 Feb 2025 06:35 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
नीतीश के गढ़ में तेजस्वी, नालंदा से कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का 10वां चरण

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले राज्य में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच राज्य के दिग्गज नेता जनता के बीच भी जा रहे हैं। तेजस्वी यादव अब सीएम नीतीश कुमार के गढ़ से अपने कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आगाज करेंगे। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव दसवें और अंतिम चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 19 फरवरी को नालंदा से शुरू करेंगे। इस चरण में वे 20 फरवरी को नवादा और 21 फरवरी को पटना, पटना महानगर एवं बाढ़ संगठन जिला के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

शनिवार को यह जानकारी प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहु के दिशा-निर्देश पर संबंधित संगठन जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। संवाद यात्रा का समापन पटना में 21 फरवरी को होगा। इस क्रम में तेजस्वी ने राज्यभर के सभी जिलों, महानगर एवं संगठन जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम करके पंचायत से लेकर राज्यस्तर के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी के साथ सीधा संवाद कर संगठन और पार्टी के स्तर पर सारी जानकारी प्राप्त की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! बिहटा में अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए भी एयरपोर्ट को मंजूरी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार से विदेश जाने वाले कामगारों की संख्या बढ़ी, इन 9 देशों में ज्यादा डिमांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।