tejashwi yadav will never become cm of bihar jitan ram manjhi also reacts on lalu prasad yadav तेजस्वी यादव कभी बिहार के CM नहीं बन पाएंगे, लालू पर भी बोले जीतनराम मांझी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव कभी बिहार के CM नहीं बन पाएंगे, लालू पर भी बोले जीतनराम मांझी

  • केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सबको पता है कि 2004 से पहले लालू यादव ने बिहार के साथ क्या किया। गरीबों को दी गई 70 से 80 फीसदी जमीन पर उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कब्जा लिया है। लालूजी के कार्यकर्ता बलात्कार, हत्या, छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हैं।

Tue, 4 March 2025 07:46 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, गया
share
तेजस्वी यादव कभी बिहार के CM नहीं बन पाएंगे, लालू पर भी बोले जीतनराम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को गया से दिल्ली जाने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव कभी भी बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। कोई कुछ भी कहे उसका कोई मतलब नहीं है। लालू यादव अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बेताब हैं। लेकिन, यह संभव नहीं है। क्योंकि बिहार में मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं है।

मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सबको पता है कि 2004 से पहले लालू यादव ने बिहार के साथ क्या किया। गरीबों को दी गई 70 से 80 फीसदी जमीन पर उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कब्जा लिया है। लालूजी के कार्यकर्ता बलात्कार, हत्या, छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हैं। बिहार की जनता यह जानती है और इसे कभी भूल नहीं सकती। लालू यादव दिन में सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी की जोड़ी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चल रही है। बिहार और देश तरक्की कर रहा है। कोई भी बिहार को पुराने दौर में नहीं ले जाना चाहता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर दिलीप जायसवाल की ताजपोशी, कई दिग्गज होंगे शामिल
ये भी पढ़ें:रेल यात्री ध्यान दें! बिहार के इस स्टेशन से कई ट्रेनें रद्द, कइयों के रूट बदल

बिहार बजट पर क्या बोले मांझी

जीतनराम मांझी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी को बजट पेश करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक बजट पेश किया गया। बिहार सरकार के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित बनाने की दिशा पर ले जाने वाला विजन युक्त बजट है। उन्होंने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास अनुदान योजना अन्तर्गत छात्रावास अनुदान की वर्तमान दर एक हजार रुपये प्रतिमाह को दोगुना करके दो हजार रुपये प्रतिमाह करने का भी स्वागत किया है।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की आबादी वाले प्रखंडों में आवासीय विद्यालय की स्थापना के फैसले का भी स्वागत किया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के साथ पर्यटन की परिकल्पना वाले बिहार सरकार के विजन की भी सराहना की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाने-पीने की चीजों से लेकर कला तक, कैसा होगा बिहार का पहला महिला हाट; जानिए
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूल से खेलते हुए आटा चक्की पहुंच गई छात्रा, मशीन में फंसकर दो टुकड़ों में बंटी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।