dilip jaiswal will become bihar bjp state president today बिहार बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर दिलीप जायसवाल की ताजपोशी, पटना में जुटेंगे 15 हजार कार्यकर्ता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर दिलीप जायसवाल की ताजपोशी, पटना में जुटेंगे 15 हजार कार्यकर्ता

  • बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की ताजपोशी मंगलवार को होगी। बापू सभागार में होने वाली प्रदेश परिषद की बैठक में उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा। बैठक में प्रदेश, जिला से लेकर मंडल स्तर के 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Tue, 4 March 2025 07:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर दिलीप जायसवाल की ताजपोशी, पटना में जुटेंगे 15 हजार कार्यकर्ता

बिहार बीजेपी के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज दिलीप जायसवाल की बिहार प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी होगी। दिलीप जायसवाल ने हाल ही में नीतीश कैबिनेट में राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की ताजपोशी मंगलवार को होगी। बापू सभागार में होने वाली प्रदेश परिषद की बैठक में उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा। बैठक में प्रदेश, जिला से लेकर मंडल स्तर के 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेल यात्री ध्यान दें! बिहार के इस स्टेशन से कई ट्रेनें रद्द, कइयों के रूट बदल

बैठक में प्रदेश भाजपा परिषद के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। जायसवाल ने कहा कि प्रदेश परिषद की बैठक को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। इससे पहले जायसवाल ने नामांकन पर्चा भरा। प्रस्तावक उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और विधान पार्षद संजय मयूख बने।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूल से खेलते हुए आटा चक्की पहुंच गई छात्रा, मशीन में फंसकर दो टुकड़ों में बंटी

दिलीप जायसवाल पिछले साल जुलाई में बिहार बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार से पहले दिलीप जायसवाल ने 26 फरवरी को पार्टी की एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत की वजह से अपने मंत्री से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद अब वो विधिवत रूप से पार्टी के बिहार प्रदेश अधयक्ष बनेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।