Tejashwi Yadav alleges DK tax in Bihar even Chief Secretary DGP have no say बिहार में चल रहा DK टैक्स, मुख्य सचिव और डीजीपी की भी नहीं चलती; तेजस्वी यादव का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में चल रहा DK टैक्स, मुख्य सचिव और डीजीपी की भी नहीं चलती; तेजस्वी यादव का आरोप

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में DK टैक्स चल रहा है, वसूली की जा रही है। काबिल अधिकारियों से काम नहीं लिया जा रहा है। मुख्य सचिव और डीजीपी को सीएम नीतीश कुमार साथ नहीं ले जाते हैं।

Fri, 10 Jan 2025 10:43 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में चल रहा DK टैक्स, मुख्य सचिव और डीजीपी की भी नहीं चलती; तेजस्वी यादव का आरोप

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में अफसरशाही चरम पर है। उन्होंने कहा कि डीके टैक्स के बिना बिहार में पत्ता तक नहीं हिलता है। पूर्व डिप्टी सीएम का इशारा बिहार सरकार के किसी बड़े अधिकारी की ओर है। उन्होंने यह भी दावा किया कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सरकार और पुलिस को चला रहे हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी तक की भी नहीं चलती है। पूर्व डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि बेलगाम अफसरशाही के चलते मंत्री और विधायक भी कठपुतली बन गए हैं।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में नीतीश सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2018 के बाद से बिहार में सबसे बड़े पद मुख्य सचिव और डीजीपी के पद दिखावटी बनकर रह गए हैं। मुख्य सचिव और डीजीपी को कहीं बुलाया नहीं जाता है। अगर उन्हें सीएम नीतीश की बैठकों और यात्रा में बुलाया भी जाता है तो वरीयता को साइडलाइन कर एक कोने में जगह दे दी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी बात का बतंगड़ बनाया गया; INDIA अलायंस खत्म होने के दावे पर तेजस्वी की सफाई

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में डीके टैक्स वसूला जा रहा है। डीके टैक्स वसूली गैंग से बिहार त्रस्त है। 90 फीसदी काबिल आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से काम नहीं लिया जा रहा है। अगर वे बात नहीं मानते हैं तो उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में सरकार बेसुध है, आश्चर्य वाली चीजें हो रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।