Tejashwi Yadav spokesperson Shakti Yadav says RJD workers will feel happy if BJP choses Samrat Choudhary as CM know why सम्राट चौधरी के CM बनने पर खुश होगी तेजस्वी यादव की RJD, शक्ति यादव ने आधी रात कारण बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट चौधरी के CM बनने पर खुश होगी तेजस्वी यादव की RJD, शक्ति यादव ने आधी रात कारण बताया

Samrat Choudhary News: बिहार में नीतीश कुमार की जगह नए सीएम की ताजपोशी से पहले तेजस्वी यादव की पार्टी राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि भाजपा सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाती है तो राजद वाले खुश ही होंगे।

Tue, 7 April 2026 12:03 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खुश होगी तेजस्वी यादव की RJD, शक्ति यादव ने आधी रात कारण बताया

Samrat Choudhary News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बनने वाले नए मुख्यमंत्री के चयन और शपथ ग्रहण से पहले तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आधी रात में एक ट्वीट करके कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अगर सम्राट चौधरी को सीएम बनाती है तो राजद के कार्यकर्ता खुश ही होंगे। शक्ति सिंह यादव ने देर रात 1.21 बजे सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक लंबे-चौड़े पोस्ट में सम्राट के मुख्यमंत्री बनने की सूरत में राजद के लोगों को मिलने वाले खुशी का कारण भी बताया है। याद दिला दें कि नीतीश कुमार आने वाले दिनों में सांसद पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री का पद छोड़ने वाले हैं। चर्चा यही है कि नीतीश के बाद भाजपा का मुख्यमंत्री एनडीए की सरकार चलाएगा।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव को तेजस्वी का बहुत करीबी नेता माना जाता है, जो पार्टी के कार्यक्रमों में राजद के युवराज के अगल-बगल में दिख जाते हैं। उन्होंने सम्राट चौधरी के सीएम बनने की संभावित स्थिति को राजद के पुराने नेता का दूसरे दल में जाकर भी मुख्यमंत्री बन जाने से जोड़ा है और इसके आधार पर राजद कार्यकर्ताओं को खुशी मिलने की बात कही है। आगे शक्ति सिंह यादव के ट्वीट की बात उनके ही शब्दों में पढ़ लेते हैं, जिससे उनके शब्द, वाक्य और भाव पूरी तरह आप तक पहुंच पाएं।

मुख्यमंत्री BJP अपना बनाएगी, इसमें न कोई संदेह और ना ही अब इसके सिवा कोई गुंजाइश। इस रेस में कई लोगों के नाम हैं। इधर नीतीश कुमार सोच रहे हैं अगर सम्राट चौधरी बन जाएगा, तो मेरी राजनीति का क्या होगा? हालांकि सम्राट चौधरी ने BJP के अंदर अपने कर्तव्यों का बेबाकी से निर्वहन किया है। वहीं मुख्यमंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद भाजपा किसे देगी, ये तो भाजपा का सवाल है, लेकिन मेरा ये जरूर मानना है कि सम्राट चौधरी उस रेस में एक नंबर पर हैं। हालांकि इस बात का जरूर फक्र है कि राजद में अपने युवा अवस्था से ही राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले और राष्ट्रीय जनता दल के राजनीतिक विद्यालय में राजनीति की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा हासिल कर बिहार सरकार में पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका अदा किया है।

कल को अगर सम्राट चौधरी सच में मुख्यमंत्री बनते हैं तो राजद का कार्यकर्ता इस बात से खुश होगा कि राजद वो पार्टी है, जहां का कार्यकर्ता दूसरे दलों में मुख्यमंत्री तक बनता है। JDU में, कांग्रेस में, BJP में, अभी कई ऐसे नेता हैं, मंत्री हैं, जो अध्यक्ष की जिम्मेवारी JDU में संभाला, कांग्रेस और BJP तीनों में संभाला है। राष्ट्रीय जनता दल नाम का राजनीतिक इंस्टीट्यूशन वैचारिक तौर पर कितना मजबूत और कितना शसक्त है, यह बताने की जरूरत अब नहीं है। आज के दौर में लालू यादव को अपशब्द कहकर अपनी राजनीति कोई चमका जरूर सकता है, लेकिन वह वैचारिक कटिबद्धता कोई कैसे ला पाएगा ?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय सिन्हा ने कर दी सम्राट चौधरी की राह आसान? बोले- मैं सेवक की रेस में हूं
ये भी पढ़ें:बंगाल चुनाव में सम्राट चौधरी को बड़ा जिम्मा, 40 स्टार प्रचारकों में बिहार से कौन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।