tejashwi yadav announced free electricity for farmers and first instalment of maa behan yojna on makar sankranti तेजस्वी महिलाओं को 30 हजार देंगे, माई बहिन मान योजना सालाना एकमुश्त; किसानों को फ्री बिजली भी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी महिलाओं को 30 हजार देंगे, माई बहिन मान योजना सालाना एकमुश्त; किसानों को फ्री बिजली भी

Bihar Chunav: तेजस्वी यादव ने पटना में अहम ऐलान करते हुए कहा कि अगर बिहार चुनाव बाद महागठबंधन की सरकार बनती है तो राज्य के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि सिंचाई के लिए बिहार के किसानों को हम मुफ्त बिजली देने का काम करेंगे।

Tue, 4 Nov 2025 10:03 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी महिलाओं को 30 हजार देंगे, माई बहिन मान योजना सालाना एकमुश्त; किसानों को फ्री बिजली भी

Bihar Chunav: बिहार में चुनावी हलचल तेज है। आज शाम पहले पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार का शोर भी थम जाएगा। राज्य में अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार लोगों के बीच जाकर चुनावी सभाएं कर रहे हैं और बड़े-बड़े वादे भी कर रहे हैं। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में अहम ऐलान करते हुए कहा कि अगर बिहार चुनाव बाद महागठबंधन की सरकार बनती है तो राज्य के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि सिंचाई के लिए बिहार के किसानों को हम मुफ्त बिजली देने का काम करेंगे।

किसानों के लिए बड़ा ऐलान

बिहार में पहले चरण की वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि बिहार के किसानों को प्रोत्साहन के तौर पर धान की MSP के अतिरिक्त 300 रुपये प्रति क्विंटल के दर पर बोनस का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा गेहूं पर एमएसपी के अतिरिक्त 400 रुपया प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह को जेल में ना सेवादार, ना विशेष सुविधा; ब्लड प्रेशर कैसा है

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि राज्य में जो किसान हैं जो सिंचाई करते हैं उनको बिजली का इस्तेमाल करना पड़ता है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सिंचाई के लिए किसानों को बिजली मुफ्त दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि अभी राज्य सरकार किसानों से सिंचाई के लिए 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है लेकिन इसको जीरो किया जाएगा।

तेजस्वी यादव ने पैक्सों के लिए भी किया बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने उनकी सरकार बनने पर बिहार के सभी पैक्सों तथा व्यापार मंडल के अध्यक्ष को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिए जाने की बात कही। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनने पर राज्य के 8 हजार 463 पैक्स में कार्यरत लोगों को सहकारिता विभाग से मानदेय देने पर भी हमाराी सरकार विचार करेगी।

माई-बहिन योजना पर क्या बोले तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने माई-बहिन योजन को लेकर कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो माई-बहिन योजना के तहत एक साल की पूरी राशि यानी 30 हजार एकमुश्त राशि महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार 1 साल का पूरा पैसा माता-बहनों के खाते में भेज देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज थमेगा बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का शोर, 6 नवंबर को वोटिंग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।