anant singh did not get helper and special facility in beur jail no one come to meet him अनंत सिंह को जेल में ना सेवादार, ना विशेष सुविधा; कोई मिलने भी नहीं आया; ब्लड प्रेशर कैसा है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अनंत सिंह को जेल में ना सेवादार, ना विशेष सुविधा; कोई मिलने भी नहीं आया; ब्लड प्रेशर कैसा है

Anant Singh News: जेल में अनंत सिंह, उनके दो समर्थक मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को विशेष सुरक्षा वार्ड में रखा गया है। रविवार को जेल में उनकी पहली रात थी। खाना खाने के बाद वह सामान्य रूप से सोए।

Tue, 4 Nov 2025 09:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
अनंत सिंह को जेल में ना सेवादार, ना विशेष सुविधा; कोई मिलने भी नहीं आया; ब्लड प्रेशर कैसा है

Anant Singh News: चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को बेऊर जेल में सामान्य कैदी के रूप में रखा गया है। जेल अधिकारियों के मुताबिक उच्च श्रेणी के कैदी नहीं होने के कारण उन्हें जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है। सेवादार भी मुहैया नहीं कराया गया है।

मोकामा के तारतर गांव में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और उनके दो समर्थकों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया था। रविवार को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया। जेल में अनंत सिंह, उनके दो समर्थक मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को विशेष सुरक्षा वार्ड में रखा गया है। रविवार को जेल में उनकी पहली रात थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह के लिए प्रचार कर घिरे ललन सिंह और सम्राट चौधरी, केस दर्ज

खाना खाने के बाद वह सामान्य रूप से सोए। अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड ने मोकामा विधानसभा सीट से बिहार चुनाव में अपना प्रत्याशी भी बनाया है। जेडीयू कैंडिडेट के साथ गिरफ्तार उनके दो सहयोगियों के परिजनों के मुताबिक एक अनंत सिंह के लिए खाना बनाता था और दूसरा उनके दाढ़ी-बाल बनाता था।

जेल सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह उनकी मेडिकल जांच कराई गई। ब्लड प्रेशर और शुगर सहित अन्य सभी जांच सामान्य मिलीं। उन्हें चाय और दोपहर में जेल का ही खाना दिया गया। जेल मैनुअल के मुताबिक सामान्य कैदी से हफ्ते में एक दिन मुलाकात की जा सकती है। पहले दिन उनसे जेल में कोई भी मिलने नहीं गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने खाई जेल की रोटी-सब्जी, बिहार चुनाव बाद रिमांड पर लेने की तैयारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।