Bihar Elections 2025 Hemant Soren gave tension to Tejashwi JMM demanded a dozen seats in the grand alliance बिहार चुनाव 2025: हेमंत सोरेन ने दी तेजस्वी को टेंशन! महागठबंधन में जेएमएम ने मांगी दर्जनभर सीटें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव 2025: हेमंत सोरेन ने दी तेजस्वी को टेंशन! महागठबंधन में जेएमएम ने मांगी दर्जनभर सीटें

हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी बिहार चुनाव में दर्जनभर सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है। हाल ही पार्टी की हुई बैठक में इन सीटों पर चर्चा हुई। पार्टी की कोशिश है कि इंडिया ब्लॉक के बैनर तले ही बिहार में चुनाव लड़ें। सीटों पर सहमति नहीं बनने पर पार्टी कोई भी फैसला लेने को स्वतंत्र है

Tue, 29 April 2025 09:55 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार चुनाव 2025: हेमंत सोरेन ने दी तेजस्वी को टेंशन! महागठबंधन में जेएमएम ने मांगी दर्जनभर सीटें

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा न हुई हो, लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ा दी है। और महागठबंधन में दर्जनभर सीटों की डिमांड कर दी है। हेमंत सोरेन की झारखंड की मुख्य सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी बिहार चुनाव में दर्जनभर सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है। हाल ही पार्टी की हुई बैठक में इन सीटों पर चर्चा हुई। अभी पार्टी की कोशिश है कि वह झारखंड की तर्ज पर इंडिया गठबंधन के बैनर तले ही चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन अगर बात नहीं बनी तो परिस्थितिवश झामुमो अकेले भी चुनावी मैदान में उतर सकता है। हालांकि इंडिया गठबंधन के दल और खासकर राजद, राज्य में विपक्षी वोटों का बिखराव कतई नहीं चाहेगा।

बिहार में झामुमो के प्रभाव की बात करें तो वैसे तो राज्य के विभाजन के बाद झामुमो एक बार वर्ष 2010 में केवल एक सीट चकाई से जीत सका था। उस समय झामुमो के टिकट पर सुमित कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। सुमित कुमार सिंह अभी चकाई से ही निर्दलीय विधायक हैं और सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री भी हैं। वैसे, झामुमो का प्रभाव बिहार की दर्जनभर सीटों पर है। खासकर सीमांचल और झारखंड से सटे विधानसभा क्षेत्रों में झामुमो जीत-हार में महत्वपूर्ण कारक बन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक मौका महागठबंधन को दीजिए, 20 साल से एनडीए... वैश्य समाज से तेजस्वी की अपील
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में CM फेस पर रार! कांग्रेस नेता को मुख्यमंत्री घोषित करने की मांग
ये भी पढ़ें:बिना सीएम फेस के ही बिहार चुनाव में उतरेगा महागठबंधन? RJD-कांग्रेस का क्या प्लान

बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा सीमांचल की सीटों पर भी झामुमो की दावेदारी है। मुख्य रूप से झामुमो ने तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, चकाई, बनमनखी, जमालपुर, धमदाहा जैसी सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है। पिछली बार झामुमो जब अकेले चुनावी मैदान में उतरा था तो उसने आधा दर्जन सीटों पर अपना प्रभाव छोड़ा था। बिहार चुनाव को लेकर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य कहते हैं कि पार्टी ने बिहार की दर्जनभर सीटों को चिह्नित किया है। हमारी कोशिश है कि हम इंडिया ब्लॉक के बैनर तले ही बिहार में चुनाव लड़ें। सीटों पर सहमति नहीं बनने पर पार्टी कोई भी फैसला लेने को स्वतंत्र है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहनी ने फिर दोहराई 60 सीटों की मांग, बोले- महागठबंधन बनाएगी सरकार, BJP को घेरा
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन ने चार समितियां बनाईं, 4 मई को बड़ी बैठक

माना जा रहा है कि इसको लेकर जल्द ही राजद और झामुमो के बीच बातचीत होगी। संभव है कि राजद अपने हिस्से की कुछ सीटे उसे दे, क्योंकि झामुमो ने भी झारखंड में राजद को लेकर उदारता दिखाई थी। अभी झारखंड सरकार में राजद के कुल चार में से एक विधायक को प्रतिनिधत्व भी मिला हुआ है

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।