Tejashwi has to be made the Chief Minister at any cost Lalu Yadav roar in Nitish stronghold Nalanda तेजस्वी को हर हाल में मुख्यमंत्री बनाना है; नीतीश के गढ़ नालंदा में लालू यादव की हुंकार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी को हर हाल में मुख्यमंत्री बनाना है; नीतीश के गढ़ नालंदा में लालू यादव की हुंकार

नीतीश कुमार के गृह जनपद नालंदा में आरजेडी चीफ लालू यादव ने बड़ा ऐलान किया। सभा को संबोधित करते हुए लालू ने लोगों से हर कीमत पर तेजस्वी को मु्ख्यमंत्री बनाने की अपील की।

Wed, 5 Feb 2025 03:58 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
तेजस्वी को हर हाल में मुख्यमंत्री बनाना है; नीतीश के गढ़ नालंदा में लालू यादव की हुंकार

कृष्ण बल्लभ प्रसाद की 24वीं पुण्यतिथि के मौके पर नालंदा के इस्लामपुर पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी को हर हाल में मुख्यमंत्री बनाना है। अब समय आ गया है, कि हम सब को एकजुट होकर देश में अपनी सरकार बनानी है। इस दौरान उन्होने तेजस्वी के उन वादों को भी दोहराया जो वो अपनी कार्यकर्ता यात्रा के दौरान करते आए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जनपद नालंदा में लालू यादव अपने पुराने अंदाज में दिखे। लालू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार हर हाल में तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। एकजुट होकर देश में अपनी सरकार बनानी है। लालू ने कहा किसी के सामने उन्होने सिर नहीं झुकाया, न ही झुकाएंगे। देश की रक्षा के लिए एकजुट होकर साथ खड़ा होना पड़ेगा। बिहार में सरकार बनने प झारखंड की तर्ज पर माई-बहन सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। रोजगार भी मिलेगा, नौकरी भी हम लोग देंगे। हम जो बोलते हैं वह करते हैं। इस दौरान इस्लामपुर विधायक राकेश रोशन के काम की भी तारीफ की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राबड़ी आवास में पशुपति पारस और लालू यादव की मुलाकात, RLJP को लेकर अटकलें तेज
ये भी पढ़ें:बिहार में कांग्रेस को पनपने नहीं देंगे लालू… अशोक चौधरी का महागठबंधन पर तंज

एक तरफ तेजस्वी यादव बिहार में कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले हैं, तो वहीं अब लालू यादव भी उनकी समर्थन में लोगों से महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं। आपको बता दें इस्लामपुर विधायक राकेश कुमार रोशन ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, भारत सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव तथा राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव भी पहुंचे थे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता भी मैदान में पहुंचे थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।