Lalu Yadav will not let Congress flourish in Bihar Ashok Chaudhary taunts the Grand Alliance बिहार में कांग्रेस को पनपने नहीं देंगे लालू यादव, जब तक... अशोक चौधरी का महागठबंधन पर तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में कांग्रेस को पनपने नहीं देंगे लालू यादव, जब तक... अशोक चौधरी का महागठबंधन पर तंज

सीएम नीतीश के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने महागठबंधन पर तंज कसा है। उन्होने कहा कि अगर बिहार में कांग्रेस खुद के पैरों पर खड़ी नहीं होती है तो लालू प्रसाद भविष्य में उसे पनपने नहीं देंगे। आगामी चुनाव में महागठबंधन 20-25 सीटों में सिमट जाएगी।

Sat, 18 Jan 2025 10:20 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में कांग्रेस को पनपने नहीं देंगे लालू यादव, जब तक... अशोक चौधरी का महागठबंधन पर तंज

बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने महागठबंधन पर तंज कसा है। अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार कांग्रेस पिछले तीन दशकों से राजद के सहारे राजनीति कर रही है। अगर कांग्रेस खुद के पैरों पर खड़ी नहीं होती है तो लालू प्रसाद इस पार्टी को निकट भविष्य में कभी पनपने नहीं देंगे। उन्होने कहा कांग्रेस ने ही बिहार में पड़ोसी के भरोसे अपने आने वाले परिवार को छोड़ दिया है। अशोक चौधरी ने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे तो कांग्रेस अपने पैरो पर खड़ी हो पाएगी, लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। बिहार में कांग्रेस को खोने के लिए कुछ भी नहीं है।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को लेकर प्रदेश की आम जनता में उत्साह और उल्लास है। आगामी चुनाव में राजद 20 से 25 सीटों पर सिमट जाएगी। वर्ष 2005 से पहले पूरा बिहार जातीय उन्माद में फंसा हुआ था और आज उसी बिहार में नए-नए निवेश आ रहे हैं। हमारे नेता ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला है। शुक्रवार को समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के साथ अशोक चौधरी जदयू दफ्तर में आम लोगों की समस्या सुन रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में आएंगे पशुपति पारस? लालू ने भरी हामी; बिहार चुनाव से पहले बड़ा दांव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RJD 150 से कम नहीं, कांग्रेस मांगे 70; महागठबंधन में उलझा सीट बंटवारा

वहीं समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि प्रशांत किशोर ने भाषा की मर्यादा लांघी है और ऐसे लोगों को बिहार की जनता कड़ा सबक सिखाएगी। नीतीश कुमार दिन-रात प्रदेशवासियों के उत्थान और कल्याण की चिंता करते हैं। प्रगति यात्रा के तहत प्रत्येक जिलों में जाकर विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी के पास न वोट है और ना ही विचारधारा। जिस राजद के शासनकाल में 118 से अधिक जातीय नरसंहार हुए, राजनीतिक स्वार्थ के लिए उन्हीं साथ मुकेश सहनी आज गलबहियां कर रहे हैं। इस अवसर पर विधानपार्षद संजय गांधी, विधायक सिद्धार्थ पटेल एवं प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह मौजूद थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।