Tej Pratap Yadav sends legal notice to Santosh Renu resigned from JJD सम्मान करते हैं लेकिन… तेज प्रताप यादव ने भेजा लीगल नोटिस तो फायर हुए संतोष रेणु, JJD छोड़ी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्मान करते हैं लेकिन… तेज प्रताप यादव ने भेजा लीगल नोटिस तो फायर हुए संतोष रेणु, JJD छोड़ी

बिहार पुलिस बहाली में दलाली का आरोप लगने के बाद जेजेडी के प्रवक्ता पद से हटाए गए संतोष रेणु को अब पार्टी चीफ तेज प्रताप यादव ने लीगल नोटिस भेज दिया है। वहीं, संतोष रेणु यादव ने भी तेज प्रताप की पार्टी छोड़ दी है।

Fri, 19 Dec 2025 08:48 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
सम्मान करते हैं लेकिन… तेज प्रताप यादव ने भेजा लीगल नोटिस तो फायर हुए संतोष रेणु, JJD छोड़ी

बिहार के पूर्व मंत्री एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रवक्ता रहे संतोष रेणु यादव को लीगल नोटिस भेजा है। तेज प्रताप ने संतोष पर बिहार पुलिस बहाली में दलाली खाने का आरोप लगाते हुए पद से बर्खास्त कर दिया था। वहीं, लीगल नोटिस मिलने के बाद संतोष ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि वह तेज प्रताप यादव का सम्मान करते हैं लेकिन वह पावर और पैसे के अहंकार में आ गए हैं।

संतोश रेणु यादव ने गुरुवार को जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर जातिवादी राजनीति करने और कार्यकर्ताओं का अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं, तेज प्रताप ने अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए वकील के माध्यम से संतोष को लीगल नोटिस भेजा।

संतोष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि किसी को पावर और पैसे के अहंकार में आकर इतना भी मत दौड़ा दो कि वह अंततः मजबूरन हटने की जगह टकराने पर मजबूर हो जाए। सम्मान कल भी करते थे, आज भी करते हैं, लेकिन आगे करना चाहिए या नहीं ये आपके व्यवहार पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा है कि स्वाभिमान से समझौता करना होता तो वह भी अपने ऊपर इतना केस मुकदमा नहीं लिखवाते और बार-बार समाज के स्वाभिमान को जिंदा रखने के लिए जेल नहीं जाते, बल्कि उनकी (तेज प्रताप) तरह सुकून और ऐशो आराम की जिंदगी जी रहा होते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव की पार्टी के नेता पर पुलिस बहाली में दलाली का आरोप, पद से हटाया

तेज प्रताप ने किया था पद से बर्खास्त

जेजेडी चीफ तेज प्रताप यादव ने बीते रविवार को जेजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष कुमार रेणु को पद से बर्खास्त कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि संतोष पर बिहार पुलिस में बहाली के नाम पर दलाली करने के आरोप लगे हैं। उन्होंने बीएमपी हवलदार बिशेश्वर राय से 1.45 लाख रुपये लिए थे। अन्य कुछ लोगों से भी काम करवाने के नाम पर वसूली की शिकायत मिली, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।