Tej Pratap Yadav meeting at his Patna residence what said showing photos पटना वाले आवास पर मीटिंग कर रहे तेज प्रताप यादव, फोटो दिखाकर क्या बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना वाले आवास पर मीटिंग कर रहे तेज प्रताप यादव, फोटो दिखाकर क्या बोले

आरजेडी से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने पटना के सरकारी आवास पर समर्थकों के साथ बैठक करते हुए फोटो शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें हालात से लड़ने की अलग ही शक्ति मिलती है।

Wed, 25 June 2025 09:15 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना वाले आवास पर मीटिंग कर रहे तेज प्रताप यादव, फोटो दिखाकर क्या बोले

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू परिवार से निकाले गए बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किए हैं। इनमें वे अपने पटना में स्थित सरकारी आवास पर समर्थकों के साथ बैठक करते हुए नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा- बैठकों का दौर जारी है, जनता का प्यार अगर साथ है तो हर हालात और कठिनाइयों का सामना पूरी हिम्मत से करने की एक अलग शक्ति मिलती है। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव से भी वीडियो कॉल पर बात की थी।

तेज प्रताप यादव का हाल ही में बिहार उड्डयन संस्थान में चयन हुआ है। वह कोर्स कर कमर्शियल पायलट बनेंगे और प्लेन उड़ाएंगे। तेज प्रताप ने बुधवार को एक अन्य पोस्ट में अपने पुराने मित्र एवं पायलट की ट्रेनिंग के दौरान सहपाठी रहे आशीष सिन्हा के साथ भी फोटो साझा की।

अखिलेश यादव से वीडियो कॉल पर बात

तेज प्रताप यादव की बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव से वीडियो कॉल पर बात हुई। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अखिलेश से उनकी लंबी वार्ता हुई। दोनों ने बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा की। अखिलेश ने उनका हालचाल जाना। इससे लगा कि अपनी लड़ाई में मैं अकेला नहीं हूं।

बता दें कि पिछले महीने तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ फोटो पोस्ट हुआ था। इसमें दोनों के 12 साल से रिलेशनशिप में होने का दावा किया गया। कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट हो गया। फिर एक नए पोस्ट में तेज प्रताप ने कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया है और उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी जान को खतरा है, सरकार सुरक्षा दे; तेज प्रताप यादव बोले- 5 लोगों की है साजिश

इस प्रकरण के कुछ ही घंटों के भीतर तेज प्रताप और अनुष्का के फोटो की बाढ़ आ गई। इसके अगले दिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। उन्हें परिवार से भी बेदखल करने की घोषणा की गई।

तेज प्रताप ने आरजेडी में कुछ जयचंदों के होने का दावा कर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगा चुके हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सरकार से सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि 4-5 लोग हैं जिन्होंने घर और पार्टी से निकालकर अकेला करने की साजिश रची है, उन्हें जल्द ही बेनकाब किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।