Tej Pratap expelled from RJD for six years, Lalu took big action, gave information through tweet तेज प्रताप RJD से छह साल के लिए निष्कासित, लालू ने लिया बड़ा ऐक्शन, परिवार से भी किया दूर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप RJD से छह साल के लिए निष्कासित, लालू ने लिया बड़ा ऐक्शन, परिवार से भी किया दूर

तेजप्रताप यादव के खिलाफ पार्टी बड़ी कार्रवाई की गई है। उन्हें राजद से छह साल के लिए निकाल दिया गया है। से जुड़ी हुई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीटकर इसकी जानकारी दी है।

Sun, 25 May 2025 03:25 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
तेज प्रताप RJD से छह साल के लिए निष्कासित, लालू ने लिया बड़ा ऐक्शन, परिवार से भी किया दूर

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया है। निजी जिंदगी से संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लालू ने तेज प्रताप यादव को आरजेडी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही, अपने परिवार से भी बेटे को दूर कर दिया है। लालू ने कहा है कि अब से पार्टी और परिवार में उसकी (तेज) किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी।

लालू यादव ने ट्वीट कर कहा कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुष्का से 12 साल से रिलेशनशिप में हैं तेज प्रताप, साथ की फोटो दिखाकर डिलीट किया

राजद सुप्रीमो ने ट्वीट में आगे कहा है कि अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा अकाउंट हैक हो गया, मुझे बदनाम... रिलेशनशिप वाली पोस्ट पर तेज प्रताप की सफाई
ये भी पढ़ें:दो लड़कियों की जिंदगी से… तेज प्रताप के रिलेशनशिप वाले पोस्ट पर भड़के मांझी

गौरतलब है कि शनिवार को तेज प्रताप का एक लड़की अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें 12 साल से उस लड़की से सम्बन्ध होने का हवाला दिया गया था। हालांकि बाद में तेज प्रताप ने कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मालदीव में समुद्र किनारे शांति खोज रहे तेज प्रताप ने ध्यान लगाया, Video भी बनाया
ये भी पढ़ें:लालू परिवार को तोड़ने की ताक में भाजपा, जीवेश बोले- तेज प्रताप को लड़ना ही होगा
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप मोबाइल नंबर दें, मालदीव जाने की अनुमति देकर क्या बोला कोर्ट

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी हरकतों को लेकर चर्चा में रहते हैं। शनिवार को उनके फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डाला गया जिसमें तेजप्रताप की ओर से एक लड़की अनुष्का यादव के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया गया कि पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था, लेकिन समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं। आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे।

इस पोस्ट के बाद राजद और लालू परिवार की राजनैतिक गलियारे में जमकर किरकिरी हुई। लालू परिवार को विरोधियों के ताने और निंदा का सामना करना पड़ा क्योंकि लालू यादव ने तेज प्रताप की शादी बड़े धूम धाम से बिहार के पूर्व सीएम दारोगा प्रसाद राय की पोती और विधायक चंद्रिकार राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ की थी। हालांकि शादी साल भर भी नहीं चल सकी। इस वजह से भी लालू यादव और उनका पूरा परिवार आलोचना का शिकार हुआ।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।