Teacher broke student leg by beating him for not sweeping school properly स्कूल में ठीक से झाड़ू नहीं लगाया, शिक्षक ने पीट-पीटकर छात्र का पैर तोड़ दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

स्कूल में ठीक से झाड़ू नहीं लगाया, शिक्षक ने पीट-पीटकर छात्र का पैर तोड़ दिया

बिहार के नालंदा जिले के एक सरकारी स्कूल में ठीक से झाड़ू लगाकर सफाई न करने पर टीचर ने दो छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इनमें से एक छात्र का शिक्षक ने पैर तोड़ दिया। घटना के बाद से शिक्षक फरार है।

Wed, 27 Aug 2025 03:25 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share
स्कूल में ठीक से झाड़ू नहीं लगाया, शिक्षक ने पीट-पीटकर छात्र का पैर तोड़ दिया

बिहार के एक सरकारी स्कूल में ठीक से सफाई न करने पर गुस्साए टीचर ने पिटाई कर छात्र का पैर तोड़ दिया। यह घटना नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरारपुर की है। छात्र का पैर टूटने से परिवार वाले काफी आक्रोशित है। घटना के बाद आरोपी शिक्षक स्कूल छोड़कर फरार हो गया।

पीड़ित छात्र का नाम सूरज कुमार बताया जा रहा है। उसके पिता ब्रह्मस्थान निवासी प्रकाश कुमार रविदास ने लहेरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार को सूरज रोजाना की तरह स्कूल पढ़ने गया था। इस दौरान शिक्षक निखिल कुमार ने छात्रों को विद्यालय परिसर और कक्षाओं में सफाई करने का आदेश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में 5वीं की छात्रा ने पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगाई, स्कूल में भारी बवाल

सूरज ने अपने क्लासरूम में झाड़ू लगा दिया, लेकिन बरामदे में सफाई नहीं की। इसी बात पर शिक्षक भड़क गए और सूरज सहित दो अन्य छात्रों आयुष कुमार और गोल्डन कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई।

घायल छात्र को आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे कई दिनों तक बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी है। बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों और परिजन ने विद्यालय का घेराव कर आरोपी शिक्षक को बुलाने की मांग की। हालांकि, काफी देर तक हंगामा करने के बावजूद निखिल कुमार विद्यालय में नहीं पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गमछा से मुंह ढका और छात्र को उठा ले गए; बिहार में फिल्मी स्टाइल में अपहरण

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। पीड़ित परिजन ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान शिक्षक ने जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। ऐसे में इस मामले को एससी-एसटी थाने में दर्ज करने की अनुशंसा की गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।