Class 5 girl student set herself on fire in Patna School huge uproar पटना के स्कूल में छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत; भारी बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के स्कूल में छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत; भारी बवाल

पटना के चितकोहरा गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बुधवार दोपहर में खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। बच्ची ने पीएमसीएच अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्कूल में तोड़फोड़ की गई। परिजन ने रेप की आशंका जताई है।

Wed, 27 Aug 2025 04:14 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना के स्कूल में छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत; भारी बवाल

बिहार की राजधानी पटना के एक सरकारी स्कूल में 5वीं की छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर आत्मदाह कर दिया। इसके बाद स्कूल में भारी बवाल हो गया। घटना चितकोहरा कन्या मध्य विद्यालय की है। बुधवार सुबह 12 वर्षीय छात्रा ने खुद को बाथरूम में बंद कर केरोसिन छिड़क दिया फिर आग लगा दी। छात्रा को गंभीर हालत में पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर दी। उनकी टीचर एवं पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई है। परिजन ने छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा द्वारा अपनी जान देने की कोशिश क्यों की गई, इसकी वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। पुलिस स्कूल के प्राचार्य से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा का शरीर 90 प्रतिशत जल चुका था। यह घटना सुबह लगभग 10 बजे बाद की है। छात्रा के पिता का नाम इमाम हुसैन बताया जा रहा है, जो सब्जी बेचते हैं। माता दाई का काम करती हैं।

स्कूल में तोड़फोड़

इस घटना के बाद स्कूल में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। विद्यालय परिसर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित लोगों ने कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। इससे स्कूल के फर्नीचर को नुकसान पहुंचा है। पुलिस और भीड़ के बीच स्कूल में हाथापाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पटना सेंट्रल सिटी एसपी समेत पुलिस के तमाम पदाधिकारी मौके पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंद रहता था जो टॉयलेट, आज कैसे खुल गया? स्कूल में सुसाइड का सस्पेंस गहराया

4-5 दिन बाद स्कूल पहुंची थी बच्ची, केरोसिन खुद लाई थी

सिटी एसपी दीक्षा ने कहा कि छात्रा बीते 4-5 दिनों से स्कूल नहीं आई थी। वह बुधवार सुबह स्कूल पहुंची थी। स्कूल में सुबह 10 बजे असेंबली चल रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई। बच्ची अपने साथ केरोसिन खुद लेकर आई थी। सबसे पहले स्कूल के रसोइया ने आग लगते हुए देखी। फिर स्कूल में अन्य लोगों को उसने बुलाया। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। तब छात्रा की सांसें चल रही थीं। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। ए

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना उपद्रव में बाहरियों का हाथ, पुलिस पर पथराव और आगजनी में 40 लोग गिरफ्तार

जलने के बाद छात्रा ने खुद ही दरवाजा खोला

बताया जा रहा है कि छात्रा ने बाथरूम में जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। फिर जलने के बाद खुद ही दरवाजा खोला और बाहर आई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि छात्रा ने खुद ही आग लगाई। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। टीम ने बाथरूम की जांच कर वहां से सबूत इकट्ठा किए हैं।

स्कूल के इसी बाथरूम में हुई घटना

परिजन ने जताई रेप की आशंका, पहले भी हुई थी छेड़छाड़

इस घटना के बाद छात्रा के परिजन भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में 2 साल पहले भी छेड़छाड़ हुई थी। बताया गया कि स्कूल में कुल 6 टॉयलेट हैं, इनमें से दो के दरवाजे टूटे हुए हैं। जिस शौचालय में बच्ची ने आग लगाई, वह 7वां टॉयलेट है। वह हमेशा बंद रहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूल में ठीक से झाड़ू नहीं लगाया, शिक्षक ने पीट-पीटकर छात्र का पैर तोड़ दिया

छात्रा हमेशा की तरह सुबह स्कूल पहुंची। फिर यह घटना हुई। परिजन का आरोप है कि जिस टॉयलेट का ताला बंद रहता है, वो आज कैसे खुल गया। उन्होंने छात्रा के साथ दुष्कर्म (रेप) की आशंका जताई है। हालांकि, जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

(रिपोर्ट- हिन्दुस्तान टीम)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।