Surajbhan Singh attends RLJP Dahi Chura Bhoj Pashupati Paras indicates his return to party सूरजभान सिंह रालोजपा का दही-चूड़ा भोज खाने पहुंचे, पशुपति पारस बोले- वापसी कर गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सूरजभान सिंह रालोजपा का दही-चूड़ा भोज खाने पहुंचे, पशुपति पारस बोले- वापसी कर गए

बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह गुरुवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। रालोजपा चीफ पशुपति पारस ने पार्टी में उनकी वापसी के संकेत भी दिए हैं।

Thu, 15 Jan 2026 05:53 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सूरजभान सिंह रालोजपा का दही-चूड़ा भोज खाने पहुंचे, पशुपति पारस बोले- वापसी कर गए

मकर संक्रांति पर बिहार की सियासत में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इस बीच बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह गुरुवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोजपा चीफ पशुपति कुमार पारस ने उनकी पार्टी में वापसी के संकेत भी दे दिए। पारस और सूरजभान की यह मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

दरअसल, पिछले बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सूरजभान सिंह ने रालोजपा का साथ छोड़ दिया था। फिर लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने सूरजभान की पत्नी वीणा देवी को मोकामा विधानसभा सीट से टिकट दिया। हालांकि, जेडीयू से लड़े बाहुबली अनंत सिंह से वीणा को चुनाव में हार मिली थी। अब सूरजभान के रालोजपा में वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं।

सूरजभान बोले- भोज खाने आया, पारस बोले- वापसी कर गए हैं

मकर संक्रांति पर रालोजपा का दही-चूड़ा भोज खाने पहुंचे सूरजभान ने गुरुवार को एक चैनल से बातचीत में कहा कि यह उनका घर है। हालांकि, पार्टी में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अभी सिर्फ भोज खाने आए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे भतीजे, बधाई हो; चिराग को चाचा पारस ने 2 घंटे में दो बार दी जीत की बधाई

दूसरी ओर, उनके बगल में बैठे रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सूरजभान वापसी कर गए हैं। वह भविष्य में साथ नजर आएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।