बिहार में साड़ी से गला घोंट छात्र की हत्या, मोबाइल से डेटा भी डिलीट; लव अफेयर में कांड की आशंका
पुलिस इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है। हालांकि, मृतक के चाचा संजय कुमार ने बताया कि चंद्रकांत का ज्यादातर वक्त घर पर ही गुजरता था और उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी।

बिहार के समस्तीपुर जिले में कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चकहाजी गांव में अपराधियों ने 17 वर्षीय किशोर चंद्रकांत कुमार की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। चंद्रकांत गांव के ही देवकांत का पुत्र था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। मंगलवार रात से लापता छात्र का शव बुधवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर बरामद किया गया।
घटनास्थल पर शव को बैठी हुई अवस्था में पाया गया। उसके गले में साड़ी से बना फंदा कसा हुआ था और गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किशोर की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या की गई है। मामले की जांच कर रहे सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया है। मृतक के मोबाइल से पिछले चार दिनों का कॉल डिटेल पूरी तरह डिलीट कर दी गई है।
मामले की जांच कर रहे सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। मृतक के मोबाइल से पिछले चार दिनों की इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल डिटेल पूरी तरह डिलीट कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि किसी परिचित ने ही उसे फोन कर या मैसेज कर बाहर बुलाया और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए डेटा डिलीट कर दिया। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि डिलीट डेटा रिकवर किया जा सके।
प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच
पुलिस इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है। हालांकि, मृतक के चाचा संजय कुमार ने बताया कि चंद्रकांत का ज्यादातर वक्त घर पर ही गुजरता था और उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी।
रात 10 बजे घर से निकला, फिर नहीं लौटा
परिजनों के मुताबिक, चंद्रकांत मंगलवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह जब लोग शौच के लिए निकले तो घर के पास ही शौचालय के समीप उसका शव देखा। सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।




साइन इन