assistant manager of State bank of india missing from munger district bihar बिहार में SBI के मैनेजर लापता, रिकवरी के लिए निकले तो नहीं लौटे; केस दर्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में SBI के मैनेजर लापता, रिकवरी के लिए निकले तो नहीं लौटे; केस दर्ज

मुंगेर, खगड़िया पुलिस और डीआईयू टीम द्वारा मैनेज़र के मोबाइल का लास्ट लोकेशन और टोल से सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच जारी है। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट मैनेज़र रोज़ाना अपना काम खत्म कर जमालपुर आवास जाया करते थे। उनकी बाइक खगड़िया में कैसे बरामद हुई इसकी जांच की जा रही है।

Thu, 22 Jan 2026 12:00 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, मुंगेर
share
बिहार में SBI के मैनेजर लापता, रिकवरी के लिए निकले तो नहीं लौटे; केस दर्ज

एसबीआई (SBI) मुंगेर मुख्य शाखा में पदस्थापित सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बैंक के मैनेजर ने आवेदन दिया है। नवल किशोर कुमार 20 जनवरी की शाम 4:25 बजे बैंक से लोन रिकवरी कार्य से अपनी बुलेट बाइक से निकले थे। इसके बाद न तो वे घर लौटे और न ही बैंक शाखा पहुंचे। परिजनों और सहकर्मियों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। खोजबीन के दौरान उनकी मोटरसाइकिल खगड़िया रेलवे स्टेशन के स्टैंड पर खड़ी मिली, जिसकी पुष्टि उनके पिता रामा राय ने की। घटना के बाद से परिवार और बैंक कर्मियों में चिंता का माहौल है।

नवल किशोर कुमार के बहनोई मिथिलेश कुमार एवं ससुर बड़े लाल प्रसाद राय ने बताया कि नवल पूरी तरह जिम्मेदार और नियमित जीवन जीने वाले व्यक्ति हैं। उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। ऐसे में, बिना किसी सूचना के इस तरह लापता होना असामान्य है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग है। इस संबंध में एसबीआई मुंगेर के मुख्य प्रबंधक की ओर से भी पुलिस से नवल किशोर कुमार को शीघ्र ढूंढने का अनुरोध किया गया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित थानों को अलर्ट किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दादा की हत्या का नाबालिग पोते ने लिया इंतकाम, त्रिशूल से गोदकर मारा

एसडीपीओ कुमार अभिषेक ने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट बैंक बाजार ब्रांच के असिस्टेंट मैनेज़र मंगलवार को अपनी ड्यूटी करने के बाद से लापता हैं। उन्होंने बताया कि मैनेज़र के परिजनों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। मैनेज़र की बाइक खगड़िया जिला में बरामद हुई है। मुंगेर, खगड़िया पुलिस और डीआईयू टीम द्वारा मैनेज़र के मोबाइल का लास्ट लोकेशन और टोल से सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच जारी है। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट मैनेज़र रोज़ाना अपना काम खत्म कर जमालपुर आवास जाया करते थे। उनकी बाइक खगड़िया में कैसे बरामद हुई इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही मैनेज़र को बरामद कर लिया जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा मौत केस: जहानाबाद से स्कॉर्पियो चालक हिरासत में, कई सवाल अनसुलझे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।