stone pelting on Mahaveeri Akhara Procession in west champaran bihar nine people injured बिहार में महावीरी अखाड़ा जुलूस पर पथराव, डंडे से पीटा; महिला समेत 9 लोग जख्मी, पुलिस तैनात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में महावीरी अखाड़ा जुलूस पर पथराव, डंडे से पीटा; महिला समेत 9 लोग जख्मी, पुलिस तैनात

लोगों ने बताया कि महावीरी अखाड़ा के सदस्य सुगौली से चोंगा लगा वाहन पर धार्मिक गाना बजाते हुए परसा आ रहे थे। इसी दौरान चोंगा व बाजा लदे वाहन को गलत रूट से लाने की बात कहकर एक पक्ष के लोगों ने घरों की छत से पथराव शुरू कर दिया।

Thu, 7 Aug 2025 06:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, मझौलिया, पश्चिम चंपारण
share
बिहार में महावीरी अखाड़ा जुलूस पर पथराव, डंडे से पीटा; महिला समेत 9 लोग जख्मी, पुलिस तैनात

बिहार में अखाड़ा जुलूस पर पथराव का मामला सामने आया है। पश्चिम चंपारण में मझौलिया प्रखंड की परसा पंचायत के वार्ड-6 के डुमरिया परसा गांव में मंगलवार शाम अखाड़ा जुलूस पर एक पक्ष के लोगों ने घरों की छत से पथराव कर दिया। इसमें दूसरे पक्ष के नौ लोग जख्मी हो गये। घायलों में एक महिला भी शामिल हैं।

घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि महावीरी अखाड़ा जुलूस में लाउडस्पीकर लगा वाहन पूर्वी चंपारण के सुगौली से लाया जा रहा था। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है। स्थिति सामान्य है। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रक्सौल-हल्दिया छह लेन एक्सप्रेसवे को मंजूरी, बिहार के 11 जिलों को फायदा
ये भी पढ़ें:बिहार के इन जिलों में अति बारिश, वज्रपात और मेघगर्जन की भी चेतावनी; मौसम का हाल

लोगों ने बताया कि महावीरी अखाड़ा के सदस्य सुगौली से चोंगा लगा वाहन पर धार्मिक गाना बजाते हुए परसा आ रहे थे। इसी दौरान चोंगा व बाजा लदे वाहन को गलत रूट से लाने की बात कहकर एक पक्ष के लोगों ने घरों की छत से पथराव शुरू कर दिया। वाहन के साथ चल रहे युवाओं को घेरकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा नदी उफनाई तो अब पटना में पलायन शुरू, जहां-तहां शरण ले रहे लोग; नंबर जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।