speeding truck hit auto in sasaram when they coming to celebrate dussehra three dead one woman injured बिहार में दशहरा मनाने घर आ रहे लोगों के ऑटो को ट्रक ने उड़ाया, मामा-भांजी और भांजे की मौत; महिला जख्मी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दशहरा मनाने घर आ रहे लोगों के ऑटो को ट्रक ने उड़ाया, मामा-भांजी और भांजे की मौत; महिला जख्मी

मृतकों में चितरंजन यादव उर्फ अंशु पिता राजेश यादव ग्राम रेडिया, सोनाक्षी कुमारी उम्र 10 वर्ष ,आयुष कुमार 8 वर्ष दोनों पिता बलवंत यादव ग्राम बक्तोआ थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद के नाम शामिल हैं।

Mon, 29 Sep 2025 09:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, रोहतास
share
बिहार में दशहरा मनाने घर आ रहे लोगों के ऑटो को ट्रक ने उड़ाया, मामा-भांजी और भांजे की मौत; महिला जख्मी

बिहार के रोहतास जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सासाराम में डेहरी के तिलौथू थाना क्षेत्र में तिलौथू पेट्रोल पंप के समीप सोमवार के अहले सुबह ट्रक और ऑटो की भयंकर टक्कर में तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। तथा हादसे में घायल एक अन्य महिला को गंभीर स्थिति में सासाराम रेफर किया गया है। घटना के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला को चिंताजनक स्थिति में सासाराम रेफर किया गया है। मृतकों में चितरंजन यादव उर्फ अंशु पिता राजेश यादव ग्राम रेडिया, सोनाक्षी कुमारी उम्र 10 वर्ष ,आयुष कुमार 8 वर्ष दोनों पिता बलवंत यादव ग्राम बक्तोआ थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद के नाम शामिल हैं।

मृतकों में बच्चे और शामिल व्यक्ति तीनों आपस में मामा, भांजा और भांजी है। जिन्हें ऑटो ड्राइवर चितरंजन कुमार अपने ऑटो से दशहरा मनाने के उद्देश्य से अपने घर रेडिया लेकर आ रहा था। इसी दौरान पुराने पेट्रोल पंप के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक से इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 2 दिन राहत फिर बारिश, बाढ़ से रहे सतर्क; पटना में कैसा रहेगा मौसम

जबकि मृतक चितरंजन यादव की बहन सुनीता देवी उम्र 28 वर्ष को चिंताजनक स्थिति में सासाराम रेफर किया गया। घटना के पश्चात अस्पताल परिसर में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई तथा परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। ठीक दशहरा के सप्तमी के दिन घटित इस घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल कायम हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की धरती से 2500 वर्ष पहले जनतंत्र का जन्म हुआ- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।