South Bihar many rivers in spat Jehanabad flood 12 died due to lightning in state दक्षिण बिहार की कई नदियां उफनाईं, जहानाबाद में बाढ़; आकाशीय बिजली से 12 लोगों की मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दक्षिण बिहार की कई नदियां उफनाईं, जहानाबाद में बाढ़; आकाशीय बिजली से 12 लोगों की मौत

बिहार में गुरुवार को वज्रपात से अलग-अलग जिलों में 12 लोगों की मौत हो गई। जहानाबाद में दरधा का पानी शहर के निचले इलाकों में घुस गया, कई गांवों में भी बाढ़ आ गई। दक्षिण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं।

Thu, 17 July 2025 11:16 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना/जहानाबाद
share
दक्षिण बिहार की कई नदियां उफनाईं, जहानाबाद में बाढ़; आकाशीय बिजली से 12 लोगों की मौत

दक्षिण बिहार में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। फल्गु नदी के बाद अब दरधा, बलदइया और मोरहर नदी का जलस्तर बढ़ने से जहानाबाद जिले के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिले में कई जगहों पर तटबंध टूट जाने से खेत जलमग्न हैं। जहानाबाद शहर के निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। उधर, राज्य में गुरुवार को पटना सहित बिहार के 14 जिलों में झमाझम बारिश हुई। वज्रपात से शेखपुरा, भागलपुर, वैशाली, गयाजी समेत अन्य जिलों में 12 लोगों की मौत हो गई।

जहानाबाद जिले में फल्गु के बाद अब दरधा, बलदइया और मोरहर नदी भी पूरे उफान पर है। एनएच 33 पर लगातार दूसरे दिन भी आवागमन ठप रहा। करीब 7 साल बाद दक्षिण बिहार की नदियों में इतना अधिक पानी आया है। एसएस कॉलेज जाने वाली सड़क से आवाजाही ठप हो है। फल्गु और बलदइया नदी का तटबंध कई जगहों पर टूटने से खेत जलमग्न हो गए। गया जी के टिकारी में मोरहर नदी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से सोलहदाम तटबंध कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया। कैमूर में सिकरी-सिकरवार का संपर्क भंग हो गया है।

जहानाबाद शहर में घुसा नदी का पानी

शहर से बहने वाली दरधा नदी में कई सालों बाद काफी अधिक पानी आया है। इससे निचले इलाके में कुछ लोगों को परेशानी हुई। शहर के हारिलगंज और जाफरगंज मोहल्ले में नदी का पानी घुस गया। श्याम नगर पुलिया पर भी पानी चढ़ गया जिससे जाफरगंज मोहल्ला के लोगों को घोसी मोड होते हुए शहर में आने जाने की मजबूरी बनी रही। हालांकि नदी में आए पानी से उन्हीं लोगों को परेशानी हुई जो बिल्कुल नदी के किनारे या जल जमाव वाले इलाके में मकान बनाए हुए हैं। नदी में आई बाढ़ को देखने के लिए शहरवासियों का हुजूम उमड़ा रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहानाबाद-बिहारशरीफ हाइवे बंद, फल्गु में रिकॉर्ड तोड़ पानी आया; गंगा भी उफान पर

बिहार में वज्रपात से 12 लोगों की मौत

राज्य में बीते 24 घंटे के भीतर ठनका गिरने से अलग-अलग जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई। शेखपुरा जिले में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात से चार, नालंदा, बांका और भोजपुर जिले में एक-एक की मौत हो गई। भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र की करहरिया पंचायत स्थित बड़हरा बहियार में गुरुवार को ठनका के चपेट में आ जाने से एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नाथनगर की शंकरपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन दियारा स्थित खेत में गुरुवार को परवल तोड़ने गए चार लोगों में एक की ठनका गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गया जी के अतरी में जानवर चराने गए वृद्ध की वज्रपात से मौत की सूचना है। वहीं, वैशाली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से राजापाकड़ थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।