Jehanabad Biharsharif highway closed record water in Falgu river Ganga in spate जहानाबाद-बिहारशरीफ हाइवे बंद, फल्गु नदी में रिकॉर्ड तोड़ पानी आया; गंगा भी उफान पर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जहानाबाद-बिहारशरीफ हाइवे बंद, फल्गु नदी में रिकॉर्ड तोड़ पानी आया; गंगा भी उफान पर

Bihar Rain Flood: दक्षिण बिहार में बारिश और बाढ़ से हालात चिंताजनक हो गए हैं। फल्गु नदी में इस साल रिकॉर्ड तोड़ पानी आया है, जिससे निचले इलाकों में बसे गांव डूब गए हैं। एनएच 33 पर भी पानी चढ़ गया है, जिससे यातायात बंद है। 

Wed, 16 July 2025 06:22 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, जहानाबाद/सासाराम
share
जहानाबाद-बिहारशरीफ हाइवे बंद, फल्गु नदी में रिकॉर्ड तोड़ पानी आया; गंगा भी उफान पर

बिहार में हो रही भारी बारिश से आम लोगों का जनजीवन आफत भरा हो गया है। दक्षिण बिहार की प्रमुख नदी फल्गु नदी में इस साल रिकॉर्ड तोड़ पानी आया है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। नदी का पानी जहानाबाद-बिहारशरीफ हाइवे पर चढ़ गया है। इस वजह से नेशनल हाइवे 33 पर यातायात बंद हो गया है। उदेरास्थान बराज से बुधवार को 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दूसरी ओर, पटना में गंगा नदी भी उफान पर है। एक-दो दिन में गंगा के लाल निशान के पार होने की आशंका है, जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शिवसागर (रोहतास) में भी एनएच 19 पर पानी भर गया है।

बीते दो-तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से फल्गु नदी में इस सीजन खूब पानी आया। उदेरास्थान बराज पर बुधवार सुबह 11 बजे अब तक का सर्वोच्च जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले साल 2017 में 95 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ था। उदेरास्थान बराज के सभी 30 शटर खोल दिए गए हैं। इससे फल्गु नदी का पानी आसपास के कई गावों में फैल गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गयाजी में भी फल्गु नदी डैम के ऊपर से बह रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, पटना में भी झमाझम; बिहार में झूमा मॉनसून
ये भी पढ़ें:सड़क धसी, और संपर्क टूटा; बिहार में बारिश से हाहाकार; डंगरी नदी उफनाई

रोहतास में नेशनल हाइवे 19 पर पानी भरा, जाम लगा

दक्षिण बिहार में मंगलवार रात से हो रही लगातार बारिश की वजह से कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। रोहतास जिले के शिवसागर में एनएच 19 की उत्तरी लेन पर 3 फीट पानी भर गया है। इससे शिवसागर से पखनारी तक जाम लगा हुआ है। बाबा धाम जाने वाले कांवरियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव की वजह से वाहनों को दूसरे लेन से निकाला जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।