Bike stuck in Memu train bogie in Patna major rail accident averted लगा ट्रेन पलट जाएगी... पटना में मेमू से टकराई बाइक, बड़ा रेल हादसा टला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लगा ट्रेन पलट जाएगी... पटना में मेमू से टकराई बाइक, बड़ा रेल हादसा टला

गया से पटना आ रही मेमू ट्रेन शुक्रवार रात को परसा बाजार के पास हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। ट्रेन की बाइक से टक्कर हो गई, जिसके बाद मोटर साइकिल बोगी के अंदर ही फंस गई। हादसे के वक्त जोरदार धमाके की आवाज आई, जिससे यात्री सहम गए।

Sat, 31 May 2025 10:04 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
लगा ट्रेन पलट जाएगी... पटना में मेमू से टकराई बाइक, बड़ा रेल हादसा टला

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार रात को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। परसा बाजार और पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के बीच यादवचक में गया से पटना आ रही मेमू ट्रेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। मेमू ट्रेन नंबर 63258 परसा बाजार स्टेशन से खुलकर पटना जंक्शन जा रही थी, इसी बीच जोरदार आवाज के साथ ट्रेन झटके साथ रुक गई। ट्रेन के इस तरह रुकते ही यात्री ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। लोगों को लगा कि ट्रेन पलट जाएगी। इससे मौके पर अफतरातफरी का माहौल हो गया।

यात्रियों ने बताया कि परसा बाजार स्टेशन के आगे नत्थूपुर के क्रासिंग के पास ट्रेन के गुजरने के दौरान एक बाइक की ट्रेन से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक ट्रेन मे फंस गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि बाइक चालक बाल-बाल बच गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए लेकिन तब तक बाइक से ट्रेन टकरा चुकी थी। काफी मुश्किल से बाइक को ट्रेन से निकाला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोसी एक्सप्रेस से निकला धुआं, ट्रेन से कूदकर भागने लगे यात्री; मची अफरातफरी

बाइक और ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्रियों को किसी धमाके का एहसास हुआ। इस हादसे में ट्रेन के इंजन को काफी नुकसान पहुंचा है। यात्रियों के मुताबिक स्थिति हालत ऐसी हो गई थी कि ट्रेन पटना जंक्शन से दूर रहती तो ले जाना मुश्किल हो जाता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में एक और रूट पर नमो भारत ट्रेन चलेगी, 2 शहरों में विकल्प देख रहा रेलवे

लगा ट्रेन अब पलट जाएगी…

मेमू ट्रेन में सवार यात्री राजेश ने बताया कि वह पहले कोच में बैठे थे। ट्रेन में तेज आवाज के साथ ट्रेन झटके से रुकी। पता चला बाइक ट्रेन में फंसी थी उसकी आवाज से लग रहा था ट्रेन अब पलट जाएगी। देर रात मौके पर आरपीएफ पहुंची और ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक को निकाला गया। यात्री आधे घंटे की देरी से पटना जंक्शन पहुंचे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।