sixteen year old girl gang raped in nawada people caught one accused बिहार के नवादा में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के नवादा में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा

किशोरी लकड़ी चुनते हुए छोटी-छोटी अन्य तीन बच्चियों से कुछ दूर आगे बढ़ गयी। इसी बीच अकेले पाकर दो युवकों ने जबरन उसे पकड़ लिया और वहां से कुछ दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजन जब जंगल से वापस लौटे तो किशोरी को नहीं पाया।

Thu, 19 Feb 2026 06:32 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, नवादा
share
बिहार के नवादा में 16 साल की लड़की से गैंगरेप,  लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा

बिहार के नवादा जिले में 16 साल की एक लड़की के साथ गैंगेरप की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि रजौली थाना क्षेत्र के काराखूंट के जंगल में 16 वर्षीया किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार की शाम की बताई गई है। वह लकड़ी चुनने के लिए जंगली क्षेत्र की तरफ गई थी। किशोरी के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे और एक आरोपित को धर दबोचा, जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपित को थाने पहुंचाया। पकड़े गए आरोपित की पहचान गुड्डू साव के रूप में की गई है, जबकि भागने वाला आरोपित उसी गांव का सुधीर कुमार बताया गया है।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति वे अपने आजीविका के लिए जंगली क्षेत्र में लकड़ी चुनने गए थे। इसी बीच किशोरी लकड़ी चुनते हुए छोटी-छोटी अन्य तीन बच्चियों से कुछ दूर आगे बढ़ गयी। इसी बीच अकेले पाकर दो युवकों ने जबरन उसे पकड़ लिया और वहां से कुछ दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजन जब जंगल से वापस लौटे तो किशोरी को नहीं पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना: CBI के सामने हाजिर नहीं हुए नीट छात्रा के मामा, भाई के मोबाइल की जांच जारी

परिजन परेशान होकर पुनः किशोरी की खोज में जंगल की ओर भागे। परिजनों को लगा कि कोई बच्चा चोर किशोरी को ले जा रहा है। इस दौरान परिजनों ने बुलेट से भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया,जबकि दूसरा बुलेट लेकर भागने में सफल रहा। इसके बाद किशोरी ने पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई थी महिला की हत्या, तीन गिरफ्तार

इधर नवादा जिले के ही रोह में हुई महिला की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद खंती से सिर पर वारकर तथा साड़ी के छोर से गला घोंटकर हत्या की गयी थी। एसपी के मुताबिक महिला व आरोपित दिलीप यादव के बीच पूर्व से खलिहान में पानी गिराने व मवेशियों का चारा आदि गिराने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोच लिया है। घटना को पूर्व के विवाद के प्रतिशोध में अंजाम दिया गया था। दो आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। किशोर को किशोर न्यायालय भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार हुआ नक्सल मुक्त, पुलिस का दावा; इस अंतिम नक्सली ने कर दिया सरेंडर
ये भी पढ़ें:जमीन रजिस्ट्री की नई दर 1 अप्रैल से होगी लागू, सर्किल रेट तीन गुना तक बढ़ेगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।