NEET student maternal uncle not came to cbi office for questioning in patna पटना: CBI के सामने हाजिर नहीं हुए नीट छात्रा के मामा, भाई का मोबाइल खंगाल रही टीम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना: CBI के सामने हाजिर नहीं हुए नीट छात्रा के मामा, भाई का मोबाइल खंगाल रही टीम

यह मोबाइल मखदुमपुर से बरामद हुआ था। मोबाइल फोन के कॉल डिटेल, चैट, लोकेशन हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच हो रही है। हालांकि सीबीआई के अधिकारी इस मामले में फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

Thu, 19 Feb 2026 01:16 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पटना: CBI के सामने हाजिर नहीं हुए नीट छात्रा के मामा, भाई का मोबाइल खंगाल रही टीम

जहानाबाद की नीट छात्रा के संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई जब्त सीसीटीवी और डीवीआर के फॉरेंसिक रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। साथ ही छात्रा के भाई के बरामद मोबाइल को भी जांच के दायरे में लाया गया है। सीबीआई ने बुधवार को मृत छात्रा के मामा को पूछताछ के लिए पटना सीबीआई कार्यालय बुलाया था। हालांकि वे उपस्थित नहीं हो सके। उनको दोबारा नोटिस जारी होगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी ने एसआइटी द्वारा जब्त सीसीटीवी फुटेज और उससे संबंधित डीवीआर की फोरेंसिक रिपोर्ट का अध्ययन शुरू किया है। इसके फुटेज के हर फ्रेम का विश्लेषण कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश हो रही है, ताकि घटना के समय-क्रम और संदिग्ध गतिविधियों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके। मृत छात्रा के भाई से बरामद मोबाइल के डाटा का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार हुआ नक्सल मुक्त, पुलिस का दावा; इस अंतिम नक्सली ने कर दिया सरेंडर

यह मोबाइल मखदुमपुर से बरामद हुआ था। मोबाइल फोन के कॉल डिटेल, चैट, लोकेशन हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच हो रही है। हालांकि सीबीआई के अधिकारी इस मामले में फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

पर्चा फेंककर धमकी दिए जाने के मामले की जांच शुरू

पटना में नीट छात्रा की मौत के बाद परिजनों को लगातार धमकी भरा पर्चा मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। जिला फॉरेंसिक टीम और शकूराबाद थाने की पुलिस बुधवार को पीड़िता के गांव पहुंची और पर्चा फेंके गए स्थल की जांच की। एफएसएल के अधिकारी मनिषा रानी और शकूराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने गांव पहुंचकर जांच की। साथ ही परिवार को दी जा रही सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के नवादा में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा

एफएसएल टीम ने उस स्थान की विशेष रूप से जांच की, जहां से धमकी भरा पर्चा बरामद हुआ था। टीम घर के किचन और खिड़की के आसपास से कई सैंपल संग्रह कर जांच के लिए अपने साथ ले गई है। विदित हो कि 13 और 17 फरवरी को अज्ञात लोगों द्वारा किचेन की खिड़की से धमकी भरा पर्चा फेंका गया था। दोनों पर्चा किचेन की खिड़की से ही फेंका गया था।

किचेन की खिड़की में सिर्फ ग्रिल लगा है। जिसके कारण कोई सामान आसानी से फेंका जा सकता है। छात्रा के पिता ने कहा कि धमकी से परिवार के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। परिवार की सुरक्षा की मांग की गयी है। हालांकि पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के लिए एक एसआई, दो पुलिस कर्मी और एक चौकीदार तैनात हैं। इसके बावजूद पर्चा फेंक कर धमकी दिए जाने की घटना हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन रजिस्ट्री की नई दर 1 अप्रैल से होगी लागू, सर्किल रेट तीन गुना तक बढ़ेगा

नीट छात्रा के घरवालों को धमकी किसने दी, जांच जारी

पटना में नीट छात्रा की मौत के बाद परिजनों को लगातार धमकी भरे पर्चे मिलने के बाद पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिला फॉरेंसिक टीम और शकूराबाद थाने की पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के पैतृक गांव पहुंची और पर्चा फेंके गए स्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल के अधिकारी मनिषा रानी और शकूराबाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने उस स्थान की विशेष रूप से जांच की, जहां से धमकी भरा पर्चा बरामद हुआ था। टीम ने घर के किचन और खिड़की के आसपास से कई सैंपल संग्रह कर जांच के लिए अपने साथ ले गई है।

दो एसआई, दो पुलिसकर्मी और चौकीदार तैनात

विदित हो कि 13 और 17 फरवरी को अज्ञात लोगों के द्वारा घर के किचेन की खिड़की से धमकी भरा पर्चा फेंका गया था। दोनों पर्चा किचेन की खिड़की से ही फेंका गया था। किचेन के खिड़की में सिर्फ ग्रिल लगा हुआ है। जिसके कारण कोई सामान आसानी से फेंका जा सकता है। हालांकि यह पता नहीं चल रहा है कि कौन लोग पर्चा फेंक रहा है। लेकिन पर्चा फेंके जाने की घटना से परिवार के लोग सहमे हुए हैं। छात्रा के पिता ने कहा कि पर्चा फेंककर धमकी दिए जाने से परिवार के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। साथ ही परिवार के द्वारा और सुरक्षा की मांग की गयी है। हालांकि पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के लिए एक एसआई, दो पुलिस कर्मी और एक चौकीदार तैनात हैं। इसके बावजूद पर्चा फेंक कर धमकी दिए जाने की घटना हुई है। छात्रा के पिता ने सीबीआई टीम को भी इस बात से अवगत कराया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।