Fuel Supply Crisis Limited Petrol-Diesel Sales Amid Border Tensions जंग की तपिश: पेट्रोल पंपों पर लिमिट, ज्वेलरी कारोबार पर संकट की आहट, Siwan Hindi News - Hindustan
More

जंग की तपिश: पेट्रोल पंपों पर लिमिट, ज्वेलरी कारोबार पर संकट की आहट

सीमावर्ती तनाव और संभावित आपूर्ति संकट के बीच, पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री सीमित कर दी गई है। पंप संचालकों को मौखिक निर्देश दिए गए हैं कि वे वाहनों को तय मात्रा में ईंधन दें। कुछ पंप बंद हैं, जिससे वाहन चालकों में चिंता है। ज्वेलरी कारोबार पर भी बिक्री में कमी का असर दिखने लगा है।

Wed, 13 May 2026 04:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
 जंग की तपिश: पेट्रोल पंपों पर लिमिट, ज्वेलरी कारोबार पर संकट की आहट

पचरुखी, एक संवाददाता। सीमावर्ती तनाव और संभावित आपूर्ति संकट की आशंका के बीच पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री सीमित कर दी गई है। पंप संचालकों का कहना है कि उन्हें मौखिक रूप से दोपहिया और चारपहिया वाहनों को तय मात्रा में ही ईंधन देने को कहा गया है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ पेट्रोल पंप मालिकों ने बताया कि “डायरेक्ट सेल्स कस्टमर को ईंधन नहीं देने और रोड इंफ्रा में सप्लाई मिलने पर सख्त कार्रवाई” संबंधी निर्देश भी मिले हैं। हालांकि इस संबंध में कोई लिखित आदेश सार्वजनिक नहीं हुआ है। कुछ स्थानों पर पंप बंद रहने की भी सूचना है, जिससे वाहन चालकों में चिंता बढ़ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल और गैस पर लागू होगा कोटा? श्रीलंका की तरह हफ्ते में मिलेगा 5 लीटर तेल? क्या है फ्यूल रेशनिंग का नियम

वहीं सोने की खरीदारी टालने की अपील का असर ज्वेलरी कारोबार पर भी दिखने लगा है। कारोबारियों का कहना है कि बिक्री घटने से कारीगरों, स्टाफ और दुकान संचालन का खर्च निकालना मुश्किल होगा। ज्वेलर्स संघ ने आशंका जताई कि स्थिति लंबी चली तो कर्मचारियों की छंटनी बढ़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ा इजाफा तय, किन वजहों से बढ़ती जा रही आशंका
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: जिले में कई पेट्रोल पंपों पर तेल की आपूर्ति होने लगी बाधित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।