भाजपा ने कई मंडलों ने चलाया जनसंपर्क अभियान
क्षेत्रीय व जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह भाजपा ने कई मंडलों ने चलाया जनसंपर्क अभियान भाजपा ने कई मंडलों ने चलाया जनसंपर्क अभियान

क्षेत्रीय व जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह फोटो : कतरी बीजेपी-कतरीसराय भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कई मंडलों में जनसंपर्क अभियान चलाया। कतरीसराय, नालंदा व बेन मंडल में क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल व जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना ने अभियान में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। साथ ही प्रधानमंत्री के 12 सालों के कार्यकाल के बारे में आमलोगों से चर्चा की। नेताओं ने बिहारशरीफ सर्किट हाउस में पार्टी के जिला पदाधिकारियों व मोर्चा अध्यक्षों से मुलाकात कर संगठन के विषय पर चर्चा की।
साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट किया। मौके पर अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, तेजस्विता राधा, विरेन्द्र गोप, अमरेश कुमार, योगेन्द्र मंडल, राजू माहुरी, अमित शान, विकास कुमार, रुचि श्रीवास्तव, विकास चंद्रवंशी, महेन्द्र प्रसाद यादव, मंजय कुमार चंद्रवंशी, आजाद कुमार, संजीव कुमार सन्नी, कृष्णमूर्ति कुमार, रजनीश कुमार, निर्मल कुमार सिंह आदि मौजूद थे। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन