sex racket on the name of family restaurant in patna badh police rescued girls पटना के फैमिली रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक; 4 लड़कियां भी मिलीं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के फैमिली रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक; 4 लड़कियां भी मिलीं

  • रेड के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने इस रेस्टोरेंट की मालकिन को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस इन सभी को लेकर थाने पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

Mon, 27 Jan 2025 05:45 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना के फैमिली रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक; 4 लड़कियां भी मिलीं

बिहार की राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। हैरानी की बात यह भी है कि यहां फैमिली रेस्टोरेंट के नाम पर गंदा धंधा चल रहा था। पुलिस की रेड के बाद इस खुलासे से आसपास के लोग भी चौंक गए हैं। दरअसल बाढ़ अनुमंडल के एक फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां इस देह व्यापार का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एसबीआर चौक पर मौजूद रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की टीम छापा मारने पहुंची थी।

रेस्टोरेंट में अचानक पुलिस की रेड से हड़कंप मच गया। पुलिस ने वहां से तीन लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके अलावा वहां 4 लड़कियां भी मिलीं। रेड के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने इस रेस्टोरेंट की मालकिन को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस इन सभी को लेकर थाने पहुंची और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुबह में कोहरा और तीन दिन तक नहीं बदलेगा न्यूनतम तापमान, बिहार में मौसम का हाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उठो, पीछे जाओ.., अब कुर्सी को लेकर भड़के JDU विधायक गोपाल मंडल;

कहा जा रहा है कि पटना से सटे बाढ़ के इस फैमिली रेस्टोरेंट में पिछले कई दिनों से सेक्स का यह गंदा धंधा चल था। पुलिस को इस संबंध में किसी ने गुप्त सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने यहां छापेमारी के लिए अपने दल-बल के साथ पहुंची थी और 4 लड़कियों का रेस्क्यू किया। इस रेस्टोरेंट में छापेमारी की खबर मिलने के बाद आसपास के लोग यहां जमा हो गए थे। पुलिस ने यहां जुटे लोगों को संभाला और फिर उन्हें हटाकर हिरासत में लिए गए लोगों को अपने साथ ले गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब पीकर झंडा फहराने पहुंचे हेडमास्टर साहब, पुलिस ने पकड़ा तो क्या बोले
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।