Bihar Weather Report fog at morning and no change in temperature during coming days Bihar Weather Report: सुबह में कोहरा और तीन दिन तक नहीं बदलेगा न्यूनतम तापमान, बिहार में मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: सुबह में कोहरा और तीन दिन तक नहीं बदलेगा न्यूनतम तापमान, बिहार में मौसम का हाल

  • Bihar Weather Report: मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। एक विक्षोभ 29 जनवरी, 2025 से और दूसरा 01 फरवरी, 2025 से आ सकता है।

Mon, 27 Jan 2025 06:19 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather Report: सुबह में कोहरा और तीन दिन तक नहीं बदलेगा न्यूनतम तापमान, बिहार में मौसम का हाल

बिहार में लोगों को अभी घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मंगलवार तक उत्तर भारत के हिमालय के तराई के जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रह सकता है। 27 जनवरी की सुबह बिहार में ठंड और कोहरे का असर दिखा। कई जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा नजर आया और सुबह के वक्त हवा भी ठंड रही।

मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। एक विक्षोभ 29 जनवरी, 2025 से और दूसरा 01 फरवरी, 2025 से आ सकता है। मौसम विभाग की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि उष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्टीम, समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 120 नॉट तक की कोर हवाओं के साथ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यपात हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैमिली रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट, गंदा काम करते मिले युवक; 4 लड़कियां भी मिलीं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उठो, पीछे जाओ.., अब कुर्सी को लेकर भड़के JDU विधायक गोपाल मंडल;

सोमवार को मौसम के हाल की बात करें तो पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी और शिवहर जैसे जिलों में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन खुलने के बाद एक बार फिर धूप खिल सकती है और लोगों को ठंड का अहसास कम होगा। यह भी बताया गया है कि रात के वक्त लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होगा। राज्य में कुछ जगहों पर मध्यम गति के साथ पछुआ हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक बिहार के न्यूनतम तापमान में खास परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि बिहार के कई जिलों में सुबह और रात के वक्त ही हल्की ठंड का अहसास हो रहा है लेकिन दोपहर से पहले ही धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत भी मिल रही हैै।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब पीकर झंडा फहराने पहुंचे हेडमास्टर साहब, पुलिस ने पकड़ा तो क्या बोले
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।