Bloodshed in Buxar 3 people died in firing 2 in critical condition बक्सर में बालू के लिए खून-खराबा, पांच भाइयों को मारी गोली, 3 की मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बक्सर में बालू के लिए खून-खराबा, पांच भाइयों को मारी गोली, 3 की मौत

बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गिट्टी-बालू के विवाद में एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मार दी गई। जिसमें 3 भाइयों की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Sat, 24 May 2025 11:17 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, बक्सर
share
बक्सर में बालू के लिए खून-खराबा, पांच भाइयों को मारी गोली, 3 की मौत

Buxar Firing Murder: बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में सरकारी जमीन पर बालू गिराने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पांच भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इनमें तीन की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी दो भाई बनारस के अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना के बाद लोगों ने शवों के साथ बक्सर-कोचस मार्ग जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इस मामले में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के पति और उनके घरवालों पर आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार राजपुर थाने के अहियापुर गांव निवासी विनोद यादव और उनके भाइयों ने गांव के बाहर गिट्टी-बालू की दुकान खोल रखी है। बीते शुक्रवार को पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के पति मनोज यादव व उनके घरवालों के साथ वहां बालू गिराने को लेकर झड़प हुई। हालांकि तब मामला शांत हो गया, लेकिन शनिवार की सुबह करीब पांच बजे दो गाड़ियों से कुछ लोग पहुंचे और बालू गिराने को लेकर पहले से वहां मौजूद विनोद यादव और उनके चार भाइयों से उलझ बैठे।

देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगी। इसी बीच अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। विनोद और उनके चारों भाइयों को निशाना बनाते हुए कई गोलियां दागी गईं। इसमें विनोद यादव व उनके चचेरे भाई वीरेन्द्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोली लगने से जख्मी उनके तीन भाइयों सुनील यादव, मंटू यादव व पूजन यादव को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बनारस ले जाया गया, जहां सुनील यादव की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 साल के बेटे के सामने ही मां की हत्या, 10 हजार रुपये के लिए पिता बन गया हैवान

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शवों के साथ बक्सर-कोचस मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर राजपुर थाने की पुलिस पहुंची तो लोगों ने शव नहीं उठाने दिया। इसके बाद पुलिस कप्तान शुभम आर्य घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों को अपराधियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। इसी बीच शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश भी वहां पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से आवश्यक पूछताछ की और पुलिस कप्तान को इस मामले में सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने बताया कि अहियापुर की घटना में तीन भाइयों की मौत हुई है। दो लोग इलाजरत हैं। इस मामले में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के पति मनोज सिंह सहित उन्नीस नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।