Security guard slaps youth for trying to kiss Rahul Gandhi during bike rally in purnia राहुल गांधी को Kiss करने की कोशिश, सुरक्षाकर्मी ने युवक को जड़ा थप्पड़, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी को Kiss करने की कोशिश, सुरक्षाकर्मी ने युवक को जड़ा थप्पड़

पूर्णिया में बाइक रैली के दौरान राहुल गांधी को एक युवक ने किस करने की कोशिश की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियो ने भागकर युवक को पकड़ा और एक थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sun, 24 Aug 2025 07:47 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
राहुल गांधी को Kiss करने की कोशिश, सुरक्षाकर्मी ने युवक को जड़ा थप्पड़

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान रविवार को कुछ घटा जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्णिया में बाइक रैली के दौरान राहुल गांधी को एक युवक ने किस करने की कोशिश की। इस दौरान राहुल भी हैरान रह गए। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल आज राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पूर्णिया पहुंची थी। जीप छोड़ राहुल और तेजस्वी बुलेट से लंबी बाइक रैली निकाली।

राहुल गांधी खुद बुलेट चला रहे थे, उनके पीछे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। इसी दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल के काफी करीब पहुंच गया। और उन्हें किस करने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने युवक को देख लिया, और भागते वक्त एक थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोट चोरी के लिए EC और BJP की पार्टनरशिप; राहुल गांधी ने SIR पर भी उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे? राहुल ने नहीं दी रजामंदी, दिया यह जवाब
ये भी पढ़ें:हरियाणा की जीप नहीं बिहार की बुलेट पर चढ़े राहुल, राजेश कुमार बिना हेलमेट घूमे

इस घटना को राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के तौर पर भी देखा जा रहा है। सुरक्षाकर्मियो के बावजूद लाल शर्ट पहना युवक राहुल के इतने करीब पहुंच गया।इससे पहले राहुल गांधी ने एसआईआर पर सवाल उठाए, उन्होने कहा कि वोट चोरी के लिए चुनाव आयोग और भाजपा के बीच पार्टनरशिप हुई है। राहुल ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को पूरे बिहार में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है और लोग स्वेच्छा से इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के करोड़ों लोग चुनावी गड़बड़ी और वोट चोरी के मुद्दे के खिलाफ एकजुट हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।