Seat sharing talk in nda dharmendra pradhan meet to cm nitish kumar before bihar elections बिहार चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग की हलचल! चुनाव प्रभारी बनते ही नीतीश से मिले धर्मेंद्र प्रधान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग की हलचल! चुनाव प्रभारी बनते ही नीतीश से मिले धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस मुलाकात में एनडीए नेताओं के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हुई है।

Sun, 28 Sep 2025 01:38 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग की हलचल! चुनाव प्रभारी बनते ही नीतीश से मिले धर्मेंद्र प्रधान

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। राज्य में चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। अभी हाल ही में बिहार दौरे पर आए केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि अमित शाह ने कहा है कि नवरात्र के बाद एनडीए में सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा। इस बीच बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी बनते हीं केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ऐक्शन में आ गए हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस मुलाकात में एनडीए नेताओं के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हुई है।आपको बता दें कि एनडीए में 5 घटक दल हैं जिनमें - बीजेपी, जेडीयू, हम, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा और चिराग पासवान की पार्टी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपराष्ट्रपति का लीची डिजाइन के इडली से स्वागत, मुजफ्फरपुर में करेंगे पूजा

बिहार में एनडीए के घटक दलों में शामिल कुछ दल पहले इस बात की इच्छा जता चुके हैं कि वो कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि, अभी सीट बंटवारे पर आधिकारिक तौर से एनडीए की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।

बहरहाल बिहार में चुनावी जोरआजमाइश में जुटी महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर फाइनल फैसला नहीं हुआ है। महागठबंधन के दल भी सीट शेयरिंग को लेकर मंथन ही कर रहे हैं। महागठबंधन में सीट शेयरिंग कब तक फाइनल होगा अभी इसे लेकर भी कुछ कहा नहीं गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के सरकारी नौकरियों में दलितों की हकमारी, चिराग-मांझी चुप हैं; बोले तेजस्वी

बता दें कि बिहार चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को दीघा विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क भी किया था। एक्स पर धर्मेंद्र प्रधान ने बताया था, ‘आज आदर्श चौक, पश्चिमी पटेल नगर, दीघा विधानसभा में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर गर्व से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान मिले अपार स्नेह और समर्थन से यह स्पष्ट है कि बिहार की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सशक्त नेतृत्व में, प्रचंड बहुमत के साथ NDA की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है।’

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।