Seat sharing should happen soon in Mahagathbandhan Congress leaders suddenly reached to meet Tejashwi महागठबंधन में जल्द हो सीट बंटवारा; तेजस्वी से अचानक मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन में जल्द हो सीट बंटवारा; तेजस्वी से अचानक मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कहा महागठबंधन में शामिल दलों के बीच जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा हो जाए।

Mon, 16 June 2025 07:15 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
महागठबंधन में जल्द हो सीट बंटवारा; तेजस्वी से अचानक मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता

आगामी बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को कांग्रेसी नेताओं ने राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने तेजस्वी से कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों के बीच जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा हो जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि सीटों का चयन इस तरह किया जाए, कि एक-एक सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी मजबूत स्थिति में रहे और एनडीए के प्रत्याशी को पटखनी देने में सफल हो सके।

आपको बता दें 12 जून को हुई महागठबंधन की बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर सभी घटक दलों को अगली मीटिंग से पहले चुनाव लड़ने वाली सीटों का ब्यौरा देने को कहा गया था। साथ ही बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर संयुक्त रूप से आंदोलन करने पर सहमति बनी थी। वहीं रविवार को कांग्रेस के बड़े नेताओं की देर शाम बैठक हुई, जिसमें इस बात पर चर्चा की गई कि संभावित नाम समन्वय समिति की बैठक में ही सभी घटक दलों के साथ दी जाए। वहीं पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि पार्टी सर्वे करा रही है। इस बार जीतने वाली सीट पर समीक्षा कर उम्मीदवार तय किये जायेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनता की राय बनेगी महागठबंधन का एजेंडा!RJD का ‘तेजस्वी डिजिटल फोर्स’ पोर्टल लॉन्च
ये भी पढ़ें:15000 से ज्यादा अंतर से हारी सीटों पर सिंबल बदलेंगे, महागठबंधन में फॉर्मूला सेट
ये भी पढ़ें:माले के 45 सीट के दावे से बिफरी CPI, महागठबंधन मीटिंग से पहले लेफ्ट में घमासान

कांग्रेस बिहार चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस चुनावी साल में कई बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बक्सर में रैली कर चुके हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व वाले नेता भी बिहार में कई दौरे कर चुके हैं। ऐसे में अब सीट बंटवारे को लेकर भी कांग्रेस तेजी में दिख रही है। अब तक महागठबंधन की चार बैठक हो चुकी है। आगामी बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।