Scrap dealer shot dead in Muzaffarpur had conflict with his Samadhi मुजफ्फरपुर में कबाड़ी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, समधी से चल रहा था झगड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर में कबाड़ी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, समधी से चल रहा था झगड़ा

मुजफ्फरपुर शहर के मझौलिया में बुधवार देर शाम एक कबाड़ी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के समधी पर लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Wed, 23 July 2025 09:24 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
मुजफ्फरपुर में कबाड़ी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, समधी से चल रहा था झगड़ा

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार देर शाम एक कबाड़ी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सदर थाना क्षेत्र में मझौलिया के पास हुई। मृतक की पहचान गुलाब कबाड़ी के रूप में हुई है। गोलीबारी के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। आपसी विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। गोली मारने का आरोप गुलाब के समधी कपिल मियां पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा चल रहा था।

जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने कबाड़ी व्यवसायी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुलाब को दो गोलियां लगी हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तकिया से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर भागा पति, 6 महीने पहले भी जहर दिया था

बता दें कि मुजफ्फरपुर में हत्याओं की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दो सप्ताह पहले ही शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में माड़ीपुर रामजी रोड पर स्थित एक घर में पंचायत रोजगार सेवक मुमताज अहमद की निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात 7 जुलाई की रात को हुई थी।

आरोपियों ने पत्नी और बच्चों के सामने ही इंजीनियर को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्यारों ने घर में लूटपाट भी की। मृतक के भाई ने आरोप लगाया था कि मुमताज को एक सप्ताह पहले से फोन पर धमकियां मिल रही थीं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।