सदर अस्पताल: अनट्रेंड डॉक्टर हर महीने कर रहे 300 मरीजों का डायलिसिस
सदर अस्पताल में ऐसी कई व्यवस्थाएं हैं, जो अब निजी संस्थाओं के द्वारा संचालित की जाती हैं। एक तरफ लोगों को लगता है कि निजी संस्थाओं के हाथों में जाते हीं व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन ठीक इसका उल्टा...
Wed, 27 May 2026 07:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम

सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में ऐसी कई व्यवस्थाएं हैं, जो अब निजी संस्थाओं के द्वारा संचालित की जाती हैं। एक तरफ लोगों को लगता है कि निजी संस्थाओं के हाथों में जाते हीं व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन ठीक इसका उल्टा जिला अस्पताल में देखने को मिल रहा है। यहां अनट्रेंड डॉक्टर हर महीने 300 से ज्यादा मरीज का डायलिसिस कर रहे हैं। बताया जाता है कि सदर अस्पताल में डायलिसिस केंद्र दो शिफ्ट में संचालित किए जाते हैं। नियमित डायलिसिस के दौरान मरीजों की निगरानी के लिए राउंड द क्लॉक चिकित्सा पदाधिकारी की उपलब्धता कांटेक्ट के अनुसार अनिवार्य है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन