sanjay jaiswal said i will file case against prashant kishor on allegation of diesel scam डीजल घोटाला! प्रशांत किशोर पर 132 करोड़ रुपये के मानहानि का केस करूंगा, आरोपों के खिलाफ सबूत दिखा बोले जायसवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डीजल घोटाला! प्रशांत किशोर पर 132 करोड़ रुपये के मानहानि का केस करूंगा, आरोपों के खिलाफ सबूत दिखा बोले जायसवाल

संजय जायसवाल ने कहा कि एनएचएआई ने भी आरटीआई के जरिये दिए जवाब में यह साफ़ कर दिया है कि इस आरओबी के पंहुच पथ के निर्माण के लिए किसी प्रकार का भू-अर्जन नहीं किया गया है, लिहाजा इसके मार्गरेखन में परिवर्तन का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।

Tue, 30 Sep 2025 10:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, बेतिया कार्यालय, पश्चिम चंपारण
share
डीजल घोटाला! प्रशांत किशोर पर 132 करोड़ रुपये के मानहानि का केस करूंगा,  आरोपों के खिलाफ सबूत दिखा बोले जायसवाल

बिहार में चुनाव से पहले जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर काफी चर्चा में हैं। प्रशांत किशोर कई नेताओं पर लगातार भ्रष्टाचार के संगीन आरोप मढ़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल पर डीजल घोटाले का आरोप लगाया था। अब बीजेपी सांसद ने अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ सबूत दिखा पीके पर केस करने की बात कह दी है।

लोकसभा के मुख्य सचेतक व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान सबूत दिखा अपना पक्ष रखा। संजय जायसवाल ने कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा मुझ पर जो भी आरोप लगाए गए हैं। वे सभी निराधार हैं सबका प्रमाण यहां उपलब्ध है। झूठे आरोप लगाने के लिए पीके सार्वजनिक रूप से मुझ से माफ़ी मांग लें, नहीं तो क्रिमिनल केस के बाद अब मैं उन पर 132 करोड़ 24 लाख रु का मानहानि का मुकदमा भी करूंगा।

उन्होंने पीके द्वारा लगाए गए आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पहला छावनी रोड पर स्थित अपने पेट्रोल पंप के कारण आरओबी का एलाइनमेंट बदलवा दिया, दूसरा स्थानीय मेयर के एक पत्र के आलोक में उन्होंने मुझ पर पेट्रोल-डीजल घोटाला करने का आक्षेप लगाए हैं। आरटीआई से प्राप्त सबूत दिखाते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे से आरटीआई के जरिये मांगे गये जवाब में यह स्पष्ट कहा गया है कि इस आरओबी के एलाइनमेंट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: अतरी में रास्ते ही नहीं, हर पार्टी के लिए चुनाव की डगर भी मुश्किल

इसके अतिरिक्त एनएचएआई ने भी आरटीआई के जरिये दिए जवाब में यह साफ़ कर दिया है कि इस आरओबी के पंहुच पथ के निर्माण के लिए किसी प्रकार का भू-अर्जन नहीं किया गया है, लिहाजा इसके मार्गरेखन में परिवर्तन का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। डॉ जायसवाल ने कहा कि पीके ने बेतिया मेयर के जिस पत्र के आधार पर मुझ पर पेट्रोल-डीजल के मामले में भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाये हैं वह और भी हास्यास्पद है। हकीकत में बेतिया महापौर ने 8 बिन्दुओं पर नगर विकास मंत्रालय से जांच करने की मांग की थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।