Samrat government minister suspend 7 people including superintendent after 10 boys goes missing from shelter house मुजफ्फऱपुर के आश्रय गृह से लापता हुए बच्चे तो ऐक्शन में आईं सम्राट की मंत्री, अधीक्षक समेत 7 सस्पेंड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फऱपुर के आश्रय गृह से लापता हुए बच्चे तो ऐक्शन में आईं सम्राट की मंत्री, अधीक्षक समेत 7 सस्पेंड

आश्रय गृह के सीसीटीवी बंद होने,प्रथम तल की खिड़की की छड़ टूटी होने तथा सुरक्षा के लिए तैनात होमगार्ड के जवानों की लापरवाही पर मंत्री ने कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Wed, 13 May 2026 09:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
मुजफ्फऱपुर के आश्रय गृह से लापता हुए बच्चे तो ऐक्शन में आईं सम्राट की मंत्री, अधीक्षक समेत 7 सस्पेंड

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में वृहद आश्रय गृह नरौली से 10 बच्चों के भागने के मामले में सम्राट सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ऐक्शन में आ गई हैं। मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने वहां के अधीक्षक समेत सात लोगों को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं मंगलवार की शाम खुद मंत्री और बोचहां विधायक बेबी कुमारी आश्रय गृह का निरीक्षण करने पहुंची थीं। 10 मई की रात बच्चे फरार हुए थे और उनकी बरामदगी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था।

मंत्री ने घटना में बड़ी लापरवाही पाते हुए आश्रय गृह के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधीक्षक के साथ-साथ गृह फादर और पांच होमगार्ड जवानों को निलंबित किया। इसके पहले मंत्री ने अधीक्षक अविनाश डे और समाज कल्याण विभाग की संयुक्त निदेशक ममता झा से पूरे मामले की जानकारी ली। आश्रय गृह के सीसीटीवी बंद होने,प्रथम तल की खिड़की की छड़ टूटी होने तथा सुरक्षा के लिए तैनात होमगार्ड के जवानों की लापरवाही पर कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्रीडॉ. गुप्ता ने बच्चों के भागने की सूचना थाने को तुरंत नहीं देने पर नाराजगी जताई। आगे ऐसी घटना न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से रेनकोट या छाता लेकर निकलें, बिहार में आज भी आंधी-बारिश; ठनका से 12 लोग मरे
ये भी पढ़ें:अब बिहार में कैदी बेचेंगे पेट्रोल-डीजल, जेलों की जमीन पेट्रोल पंप खोलने का प्लान

समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने आश्रय गृह के बच्चों से नाम, घर का पता, पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। वार्ड, रसोई, शयन कक्ष का भी मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को परिसर में रौशनी की व्यवस्था सही करने तथा जंगल की साफ-सफाई का निर्देश दिया। मौजूद अधिकारियों ने बताया कि नवनिर्मित भवन में कई स्थानों पर रिसाव हो रहा है। मंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग की समीक्षा में इस बात को देखेंगे।

वहीं, विधायक बेबी कुमारी ने भी कहा कि बच्चों के भागने की घटना लापरवाही का नतीजा है। यह बर्दाश्त नहीं होगा। मंत्री के साथ समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार, संयुक्त निदेशक ममता झा, बीडीओ चंदन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने कहा कि समाज कल्याण विभाग मंत्री के निर्देश पर इस मामले में आश्रय गृह के अधीक्षक समेत सात लोगों को निलंबित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जरूरत पर ही चार पहिया गाड़ी यूज करें, पीएनजी कनेक्शन में तेजी लाएं- सम्राट चौधरी

3 बच्चे समस्तीपुर में मिले

मुशहरी के नरौली स्थित वृहद आश्रय गृह से 10 मई की रात भागे 10 बच्चों में तीन समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर व पूसा रोड इलाके में भटकते मिले हैं। तीनों में एक मूक-बधिर है। बरामद बच्चों से पुलिस अधिकारी जानकारी ले रहे हैं। बच्चों ने आश्रय गृह की व्यवस्था पर सवाल उठाया है।एसएसपी कार्यालय के अनुसार डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा और एसआई सुखविंदर नैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों को बरामद कर लिया है। अन्य की तलाश चल रही है।

दूसरी ओर दो अन्य भटके बच्चों के संबंध में पुलिस को सूचना आई है। लेकिन उनके संबंध में अभी स्पष्ट नहीं है कि वे दोनों इसी गृह के बच्चे हैं या नहीं। आश्रय गृह के बच्चों की तस्वीर से दोनों के मिलान की पहल की जा रही है। दूसरी ओर इस मामले में वृहद आश्रय गृह के अधीक्षक अविनाश डे के आवेदन पर मुशहरी थाने में बच्चों के अपहरण की सामान्य धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।