Samrat Choudhary resumes work from new office on Mahashivratri holds high level meeting on Sunday सम्राट चौधरी ने महाशिवरात्रि पर नए ऑफिस से शुरू किया काम, छुट्टी के दिन हाई लेवल मीटिंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट चौधरी ने महाशिवरात्रि पर नए ऑफिस से शुरू किया काम, छुट्टी के दिन हाई लेवल मीटिंग

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने महाशिवरात्रि के मौके पर पटना में नए ऑफिस से कामकाज शुरू किया। पहले ही दिन छुट्टी होने के बावजूद उन्होंने गृह विभाग और बिहार पुलिस के आला अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

Sun, 15 Feb 2026 10:35 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
सम्राट चौधरी ने महाशिवरात्रि पर नए ऑफिस से शुरू किया काम, छुट्टी के दिन हाई लेवल मीटिंग

बिहार के डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को अपने नए कार्यालय से कामकाज शुरू किया। पटना के पुराना सचिवालय में गृह विभाग का कार्यालय फिर से काम करने लगा है। यहां पर गृह मंत्री और गृह सचिव के कार्यालय कक्ष बने हैं। रविवार को उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी पुराना सचिवालय पहुंचे और कामकाज शुरू कर पहले ही दिन हाई लेवल मीटिंग की।

रविवार को छुट्टी के दिन हुई इस बैठक में सम्राट ने गृह विभाग और बिहार पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति पर समीक्षा की। इस दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी और डीजीपी विनय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मुखिया को 60 दिनों में मिलेगा बंदूक का लाइसेंस, सम्राट चौधरी का ऐलान

गृह मंत्री ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, संवेदनशील जिलों की विशेष निगरानी और पुलिस की जवाबदेही बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संगठित अपराध, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्राट चौधरी ने थानों में आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के भी निर्देश दिए। इस बैठक में डीजी होमगार्ड एवं अग्निशाम सेवाएं शोभा ओहटकर, डीजी प्रीता वर्मा, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, ओएसडी संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्री-बेटे का नाम बताएं राबड़ी, जेल में डाल देंगे; नीट केस में सम्राट की चुनौती

गौरतलब है कि बिहार के गृह विभाग का कार्यालय पटना के सरदार पटेल भवन में भी संचालित होता है। सरदार पटेल भवन बनने से पहले गृह मंत्री और पुलिस मुख्यालय दोनों ही पुराने सचिवालय परिसर से संचालित होते थे।

पिछले साल नवंबर में बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दो दशक में पहली बार सरकार में अहम माने जाना वाला गृह विभाग अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा को दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में गर्ल्स हॉस्टल के नए नियम जारी, नीट छात्रा मौत के बाद ऐक्शन में सम्राट

गृह मंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने सरदार पटेल भवन स्थित कार्यालय में ही कार्यभार संभाला था। बीते लगभग ढाई महीने से वे उसी कार्यालय से काम करते रहे। अब महाशिवरात्रि के मौके पर उन्होंने नए कार्यालय से काम शुरू किया।

शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे सम्राट

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पटना सिटी के गौरीशंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में आयोजित समारोह में भी हिस्सा लिया। सम्राट ने नितिन नवीन के साथ भगवान भोलेनाथ की आरती की और शिव बारात में शिरकत की। इस दौरान एनडीए के कई मंत्री, विधायक और अन्य नेता मौजूद रहे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।