samrat choudhary cabinet give green flag to new policy related to electric vehicles in bihar सम्राट सरकार का बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर, नई पॉलिसी में बहुत कुछ है खास, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट सरकार का बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर, नई पॉलिसी में बहुत कुछ है खास

सम्राट चौधरी सरकार का मानना है कि योजना से लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति स्वीकार्यता बढ़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा उपलब्ध होगी और वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

Wed, 13 May 2026 12:57 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सम्राट सरकार का बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर, नई पॉलिसी में बहुत कुछ है खास

बिहार की सम्राट सरकार ने अब राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का अहम प्लान बना लिया है। बिहार कैबिनेट की बैठक में पर्यावरण के लिए अनुकूल माने जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को राज्य की सड़कों पर बढ़ावा देने संबंधित कई फैसले लिए गए। बिहार की सम्राट सरकार ने मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना को मंजूरी दी है। योजना का मुख्य उद्देश्य वाहनजनित प्रदूषण कम करना और वर्ष 2030 तक नए वाहनों की कुल बिक्री में कम-से-कम 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। यह वैश्विक “ईवी 30एट30” अभियान को भी सहयोग देगा।

सम्राट चौधरी सरकार का मानना है कि योजना से लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति स्वीकार्यता बढ़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा उपलब्ध होगी और वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीए में इजाफा, 5 जिलों में ग्रामीण एसपी के पद और कर्ज; सम्राट कैबिनेट के फैसले

बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2023 में संशोधन

राज्य सरकार ने बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2023 की कई धाराओं में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाणिज्यिक वाहन, दोपहिया तथा महिलाओं के लिए चारपहिया गैर-वाणिज्यिक वाहनों की खरीद और निबंधन पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण यानी डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। सरकार के अनुसार, महिलाओं को इलेक्ट्रिक दोपहिया और चारपहिया वाहन खरीदने पर प्रोत्साहन राशि दिए जाने से उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। वहीं मालवाहक इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।

चार्जिंग स्टेशन लगाने पर बढ़ी सहायता

राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। सरकार ने कहा है कि अधिक संख्या में चार्जर लगाने पर बढ़ी हुई दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत भी अनुदान मिल सकेगा। इससे राज्य में चार्जिंग नेटवर्क मजबूत होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से रेनकोट या छाता लेकर निकलें, बिहार में आज भी आंधी-बारिश; ठनका से 12 लोग मरे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।