Drinking Water Crisis in Kurara s Damar Village Due to Defunct Borewell सार्वजनिक स्थानों से प्याऊ गायब, राहगीर परेशान, Hamirpur Hindi News - Hindustan
More

सार्वजनिक स्थानों से प्याऊ गायब, राहगीर परेशान

Hamirpur News - 0 मार्च माह में डीएम से फरियाद के बाद नहीं हुआ रिबोरफोटो-20- बोर खराब होने से ठप्प डामर गांव का पेयजल नलकूप। कुरारा, संवाददाता। कुरारा विकासक्षेत्र क

Wed, 22 April 2026 10:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share
सार्वजनिक स्थानों से प्याऊ गायब, राहगीर परेशान

कुरारा, संवाददाता। कुरारा विकासक्षेत्र के डामर गांव स्थित जल संस्थान का नलकूप खराब हो जाने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट बरकरार है। नमामि गंगे परियोजना से भी पूरे गांव में सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। इसके चलते ग्रामीण खासे परेशान है। डामर गांव में एकल पेयजल योजना से जलसंस्थान का नलकूप लगा है। इस नलकूप से गांव सहित कुशौलीपुरवा गांव को पानी की आपूर्ति होती है। जनवरी माह में यह नलकूप का बोर खराब हो गया था। तब से पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है। गांव निवासी खड़ग सिंह यादव ने बताया कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी से मार्च माह में की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्रपुरा के नलकूप को नियमित चालू कराएं

लेकिन इस पेयजल नलकूप का अभी तक रिबोर का कार्य विभाग द्वारा शुरू नहीं किया गया है। गांव निवासी ग्रामीण वीर सिंह, चंद्रभान, होरीलाल, बनवारी आदि ने बताया कि नलकूप खराब रहने से गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गांव में हैंडपंप का पानी खारा है।जल संस्थान कुरारा के लिपिक राजेंद्र कुमार ने बताया कि पानी के लिए परेशानी को देखते हुए कुशौलीपुरवा को सरसई से जोड़ दिया गया है। डामर गांव के नलकूप को ठीक करानेके लिए पत्राचार किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।