Family Claims Police Encounter Fake After Prince Kumar Injured in Dalsingsarai पुलिस एनकाउंटर में जख्मी प्रिंस के माता पिता ने एनकाउंटर को बताया फर्जी, Samastipur Hindi News - Hindustan
More

पुलिस एनकाउंटर में जख्मी प्रिंस के माता पिता ने एनकाउंटर को बताया फर्जी

दलसिंहसराय के भगवानपुर देसुआ में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस कुमार घायल हुए। उनके परिवार ने मुठभेड़ को फर्जी करार दिया और एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रिंस की मां ने कहा कि पुलिस ने उसे घर से उठाया और इलाज के बाद मुठभेड़ का दावा किया। पुलिस ने लूट के आरोप में उसकी गिरफ्तारी की बात कही।

Wed, 20 May 2026 11:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share
पुलिस एनकाउंटर में जख्मी प्रिंस के माता पिता ने एनकाउंटर को बताया फर्जी

दलसिंहसराय। दलसिंहसराय अनुमंडल के भगवानपुर देसुआ में मंगलवार की रात पुलिस मुठभेड़ में जख्मी प्रिंस कुमार के परिजनों ने पुलिस एनकाउंटर को फर्जी करार दिया है। इस सम्बंध में एसपी को एक आवेदन भेजकर प्रिंस की मां सुशीला देवी ने निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। वहीं पुलिस ने हथियार बरामदगी के दौरान अलग-अलग लूटकांडों में पुलिस वांछित प्रिंस के मुठभेड़ में जख्मी होने की बात कही है। जबकि दलसिंहसराय शहर के भगवानपुर चकसेखु, वार्ड 14 निवासी प्रिंस की मां सुशीला व पिता पिंकू कुमार ने पूरे मामले को फर्जी एवं शोहरत लेने के लिये की गई कार्रवाई बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उजियारपुर में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

एसपी को दिये आवेदन में गोली लगने से जख्मी प्रिंस की मां ने कहा है कि सोमवार की सुबह प्रिंस बाइक से विद्यापतिनगर जल चढ़ाने गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान सड़क हादसे में जख्मी होने पर विद्यापतिनगर पीएचसी में इलाज करा वह घर आ गया था। देर रात स्थानीय पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई थी। उसने प्रिंस को उठाने के दौरान उसके पास से 38 हजार रुपये ले लेने तथा पकड़ने का कारण पूछने पर पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करने की बात बतायी है। यह भी कहा है कि मंगलवार को थाना जाने पर पुलिस ने डांटकर परिजनों को भगा दिया। बुधवार सुबह उन्हें पुलिस एनकाउंटर में प्रिंस के जख्मी होने की जानकारी मिली। आवेदन की प्रति वरीय पुलिस पदाधिकारी सहित राज्य मानवाधिकार आयोग को भेजने की बात भी कही है।हालांकि पुलिस ने गिरफ्तार प्रिंस के पास से लूट में प्रयुक्त बाइक, हथियार और नकदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों को पकड़ने के बाद हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग की थी तथा आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की थी। जिसमें प्रिंस घायल हो गया। जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।