Encounter in Ujiarpur Criminal Prince Kumar Injured Police Seize Weapons उजियारपुर में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, Samastipur Hindi News - Hindustan
More

उजियारपुर में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में बाइक लूटकांड का आरोपी प्रिंस कुमार घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। तीन अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य लूटकांडों की जांच कर रही है।

Wed, 20 May 2026 11:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share
उजियारपुर में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गांव में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुआ मुठभेड़ में बाइक व सीएसपी लूटकांड का आरोपी प्रिंस कुमार गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसके अन्य साथियों को भी दबोच लिया है। घायल प्रिंस दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भगवानपुर चकसेखु निवासी है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल समस्तीपुर में उसे भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चुन-चुन कर अपराधियों को लंगड़ा कर रही पुलिस, तीसरे दिन समस्तीपुर में हाफ एनकाउंटर

पुलिस की कार्रवाई

दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि उजियारपुर थाना क्षेत्र में बीते 27 अप्रैल को हुई बाइक लूट और अन्य थानों में हुई लूट की घटनाओं में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें मुठभेड़ में जख्मी प्रिंस के अलावा विद्यापति नगर थाना के आलमपुर सिमरी निवासी चंदन कुमार सिंह का पुत्र भूपेंद्र उर्फ देव और दलसिंहसराय के गौसपुर निवासी बंशी दास शामिल हैं। पूछताछ में अपराधियों ने उजियारपुर के देसुआ गांव स्थित मटकोरा बगीचा में हथियार छिपाकर रखने की बात कही थी। पुलिस टीम मंगलवार रात तीनों को साथ लेकर हथियार बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को चकमा देकर और वहां छिपाकर रखे हथियार से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें प्रिंस कुमार के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो कट्टा, एक पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए हैं। गोलीबारी के कारण गांव में पूरी रात अफरातफरी का माहौल रहा। बुधवार सुबह देसुआ गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों के बीच रातभर चली पुलिस कार्रवाई और गोलीबारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं

अन्य लूटकांडों की जांच

गिरफ्तार अपराधियों का संबंध हाल के कई बड़े लूटकांडों से है। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य नेटवर्क और घटनाओं की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि बछवाड़ा में लूटी गई बाइक से ही सरायरंजन थाना क्षेत्र में सीएसपी लूटकांड की घटना को अंजाम दिया गया था।

अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।