Samastipur court clerk dies falling from train was pushed while trying to catch miscreants ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर कोर्ट के मुंशी की मौत, बदमाशों को पकड़ने के दौरान मारा था धक्का, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर कोर्ट के मुंशी की मौत, बदमाशों को पकड़ने के दौरान मारा था धक्का

समस्तीपुर में जयनगर पटना इंटरसिटी में मोबाइल और रुपये छीनकर जा रहे बदमाशों को पकड़ने के दौरान कोर्ट के मुंशी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। 

Sat, 6 Sep 2025 07:13 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, सकरा (मुजफ्फरपुर)
share
ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर कोर्ट के मुंशी की मौत, बदमाशों को पकड़ने के दौरान मारा था धक्का

बिहार में समस्तीपुर शहर स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे जयनगर-पटना इंटरसिटी में डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने में ट्रेन से गिरकर कोर्ट के मुंशी की मौत हो गई। वह मुजफ्फरपुर जिले के सकरा वाजिद दुबे टोला निवासी राजेंद्र ठाकुर के पुत्र पप्पू कुमार ठाकुर (45) थे।

पप्पू के बड़े भाई पलटन ठाकुर ने बताया कि वबह समस्तीपुर कोर्ट में चार साल से काम करते थे। अक्सर छुट्टी में भाई गांव आ जाते थे। चचेरे भाई अरुण ठाकुर ने बताया कि पप्पू के पास डेढ़ लाख रुपये थे। सूचना पर पप्पू के परिजन और गांव के सरपंच कुंदन तिवारी समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर पत्नी बदहवास हो गई।

सरपंच ने बताया कि पप्पू समस्तीपुर से गांव आ रहा था। ट्रेन खुलते ही बदमाशों ने उसका मोबाइल और पैसा छीन लिया। चलती ट्रेन से भोला टॉकीज गुमटी के बदमाश उतरने का प्रयास कर रहे थे, पप्पू उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहा था। बदमाशों ने पप्पू को धक्का देकर ट्रेन से नीचे गिरा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई की गोली मारकर हत्या, खबर सुन मायके जा रही बहन की भी एक्सीडेंट में हो गई मौत

युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव लाया गया, जहां परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया है। इधर, रेल पुलिस ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। छानबीन की जा रही है।

पप्पू समस्तीपुर शहर स्थित आदर्शनगर मोहल्ले में करीब 8 साल से किराये के मकान में पत्नी रूपम कुमारी के साथ रहता था। पत्नी वहीं पर निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। उसे एक बेटा प्रियांशु कुमार (14) और बेटी शांभवी ठाकुर (12) हैं। बेटा नौवीं में पढ़ता है, जबकि बेटी आठवीं की छात्रा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।