Brother shot dead sister going to her mother house also died in road accident भाई की गोली मारकर हत्या, खबर सुन मायके जा रही बहन की भी एक्सीडेंट में हो गई मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भाई की गोली मारकर हत्या, खबर सुन मायके जा रही बहन की भी एक्सीडेंट में हो गई मौत

सीवान जिले के महाराजगंज में मुन्ना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह खबर सुन बड़हरिया में रहने वाली बहन मिंता देवी मायके जाने के लिए घर से निकली। तभी सड़क हादसे में उसकी भी जान चली गई।

Wed, 3 Sep 2025 10:25 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बड़हरिया (सीवान)
share
भाई की गोली मारकर हत्या, खबर सुन मायके जा रही बहन की भी एक्सीडेंट में हो गई मौत

बिहार के सीवान जिले में गुरुवार को भाई की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सुनकर मायके जा रही बहन की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार पर एक साथ दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसा बड़हरिया-तरवरा मुख्य मार्ग पर जगदीशपुर के सलारगंज बाजार के पास बुधवार को हुआ। मृतक बहन का नाम मिंता देवी है। उसके दिव्यांग भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वह अपने मायके महाराजगंज जाने के लिए ऑटो पकड़ने वाली थी। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया।

पिकअप से टक्कर के बाद मिंता देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पिकअप का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मिंता देवी बड़हरिया थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी अरविंद यादव की पत्नी थी। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीवान में ऑपरेशन लंगड़ा, वांटेड धर्मेंद्र का हाफ एनकाउंटर; पुलिस पर चलाई थी गोली

बताया जा रहा है कि मिंता देवी का पति अरविंद यादव परदेस में रहकर मजदूरी करता है। घर का स्थिति काफी दयनीय है। मिंता के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनके सिर से मां का साया उठ गया।

भाई की महाराजगंज में गोली मारकर हत्या

मिंता देवी के भाई मुन्ना यादव की मंगलवार रात 8 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात महाराजगंज थाना क्षेत्र के दुद्धी टोला गांव की है। मुन्ना अपनी किराना दुकान पर बैठा हुआ था, तभी दो बदमाश वहां पहुंचे और उसे गोली मारकर भाग गए। गंभीर घायल मुन्ना यादव को असप्ताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।