Saina Nehwal supports liquor ban in Bihar what international shuttler said on Biharis बिहार में शराबबंदी को सायना नेहवाल का सपोर्ट, बिहारियों पर क्या बोलीं इंटरनेशनल शटलर?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में शराबबंदी को सायना नेहवाल का सपोर्ट, बिहारियों पर क्या बोलीं इंटरनेशनल शटलर?

इंटरनेशनल शटलर ने कहा कि बिहार के लोग काफी मेहनती होते हैं। इसीलिए हर क्षेत्र में आगे बढ रहे हैं। बिहार में खेल कूद की गतितिविधियों की सराहणा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं।

Mon, 2 Dec 2024 11:47 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में शराबबंदी को सायना नेहवाल का सपोर्ट, बिहारियों पर क्या बोलीं इंटरनेशनल शटलर?

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने पूर्ण शराबबंदी कानून लागू किया है। इसके तहत राज्य में शराब के सेवन के साथ साथ भंडारण, उत्पादन, लाना-ले जाना सब प्रतिपंधित है। अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल ने राज्य में शराबबंदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू कर अच्छा काम किया गया है। शराबबंदी और अन्य वजहों से बिहार में पहले की तुलना में काफी बदलाव हुआ है। यह प्रदेश विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है।

पटना में मैराथन दौड़ में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात में इंटरनेशनल शटलर साइना नेहवाल ने कहा कि बिहार के लोग काफी मेहनती होते हैं। इसीलिए हर क्षेत्र में आगे बढ रहे हैं। देश भर में बिहार के लोग फैले हए हैं और अपनी मेहनत से विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। बिहार में खेल कूद की गतितिविधियों की सराहणा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं। यह कदम भी सराहनीय है। इससे खेल के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पटना मैराथन में आकर काफी खुश हूं। उन्होंने धावकों को पुरस्कार देने के बाद उनका हौसला भी बढ़ाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:900 कलाकारों ने विश्व की सबसे लंबी मिथिला पेंटिंग, डिप्टी CM बोले- मिलेगा सम्मान

पटना में रविवार को नशा के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेद विभाग की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें सायना नेहवाल ने भाग लिया। मैराथन में चार श्रेणियों 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी ओर 5 किमी का दौड़ आयोजित किया गया। इस वर्ष का थीम था रन फॉर नशामुक्त बिहार। विजेताओं को कुल 50 लाख तक का पुरस्कार दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।