Ruckus over the statement of Deputy Mayor of Darbhanga BJP workers clash with police over torch procession दरभंगा की डिप्टी मेयर के बयान पर बवाल; मशाल जुलूस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दरभंगा की डिप्टी मेयर के बयान पर बवाल; मशाल जुलूस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

दरभंगा में नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन के संघ पर दिए गए विवादित बयान को लेकर तनाव गहराता जा रहा है। शुक्रवार शाम को भाजपा कार्यकर्ता इस बयान के खिलाफ मशाल जुलूस निकालने के लिए सड़कों पर उतर आए। इस दौरान पुलिस से झड़प हो गई।

Sat, 7 June 2025 10:28 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
दरभंगा की डिप्टी मेयर के बयान पर बवाल; मशाल जुलूस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन के खिलाफ पहले से तय मशाल जुलूस निकालने को लेकर शनिवार को पुलिस से हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। जुलूस को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। जिसके बाद माहौल और गर्मा गया। फिलहाल हालात काबू में हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं पर मशाल जुलूस को स्थगित करने का प्रशासन दबाव बना रहा था। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जुलूस निकालने की जिद पर अड़े थे। ऐसे में जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो मौके पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इस बीच धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। जिसके बाद लाठियां चटकाकर भीड़ को हटाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिप्टी मेयर की पोस्ट पर बवाल, संघ और पाकिस्तान को बताया एक जैसा
ये भी पढ़ें:थार गाड़ी पर सरेआम फायरिंग, बाल-बाल बचे सहरसा के डिप्टी मेयर; वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें:बिहार में अब डिप्टी मेयर को भी दफ्तर और गाड़ी, मेयर जैसी सुविधाएं देने का ऐलान

दरअसल पूरा विवाद दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया हसन के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस पोस्ट को लेकर भाजपा और हिंदू संगठनों में भारी रोष पैदा हो गया। डिप्टी मेयर के ऑफिस में तोड़फोड़ के करने के आरोप लगे।

नाजिया हसन ने भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 24 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई, जिससे मामला और ज्यादा तूल पकड़ गया। जिसको लेकर आज मशाल जुलूस निकलना था। लेकिन प्रशासनन ने इसकी इजाजत नहीं दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रशासन डिप्टी मेयर के दबाव में आकर प्रदर्शन को कुचलने की कोशिश की है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।