Controversy over Darbhanga deputy mayor post called RSS and Pakistan the same then deleted it डिप्टी मेयर की पोस्ट पर बवाल, संघ और पाकिस्तान को बताया एक जैसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डिप्टी मेयर की पोस्ट पर बवाल, संघ और पाकिस्तान को बताया एक जैसा

दरभंगा की डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने सोशल मीडिया पर संघ की तुलना पाकिस्तान से करते हुए लिखा, ‘हमलोग पाकिस्तान से उतनी ही नफरत करते हैं जितनी आरएसएस से, क्योंकि दोनों 2 नेशन के एक थ्योरी है। इस पोस्ट पर तमाम सामाजिक संगठनों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद उन्होने पोस्ट डिलीट कर दी। और माफी मांगी

Sat, 31 May 2025 07:48 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
डिप्टी मेयर की पोस्ट पर बवाल, संघ और पाकिस्तान को बताया एक जैसा

दरभंगा की डिप्टी मेयर नाजिया हसन एक बार फिर से चर्चा में हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर दिए गएए विवादित बयान के बाद उनके ऑफिस पर जमकर हंगामा हुआ, तोड़फोड़ की कोशिश की गई। बीजेपी और तमाम हिंदू संगठनों ने इस्तीफे और सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए विरोध किया। दरअसल नाजिया हसन ने सोशल मीडिया पर संघ की तुलना पाकिस्तान से करते हुए लिखा, ‘हमलोग पाकिस्तान से उतनी ही नफरत करते हैं जितनी आरएसएस से, क्योंकि दोनों 2 नेशन के एक थ्योरी है। इस पोस्ट पर तमाम सामाजिक संगठनों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद उन्होने पोस्ट डिलीट कर दी।

उन्होने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि मेरी बात से मेरी जनता को तकलीफ हुई है, तो मैं खेद प्रकट करती हूं। साथ ही ऑफिस में हंगामे का वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला है। और लिखा कि ना कल डरे थे ना आज...

NAZIA HASAN
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थार गाड़ी पर सरेआम फायरिंग, बाल-बाल बचे सहरसा के डिप्टी मेयर; वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें:बिहार में अब डिप्टी मेयर को भी दफ्तर और गाड़ी, मेयर जैसी सुविधाएं देने का ऐलान
ये भी पढ़ें:नगर निगम में पूछ नहीं, ना कोई मदद; गरीबी में सब्जी बेचने लगीं दलित डिप्टी मेयर

उनके इस बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में नगर निगम परिसर में इकट्ठा होकर नाज़िया हसन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे को देखते हुए नाज़िया हसन ने अपने ऑफिस का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। लेकिन इससे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और भड़क गया। आक्रोशित भीड़ ने उप मेयर के कार्यालय के दरवाजे पर धक्का-मुक्की और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी नाज़िया हसन से तुरंत माफी मांगने की मांग कर रहे थे। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।

इससे पहले भी नाजिया हसन चर्चा में आई थी, जब साल 2023 में नगर निगम की बैठक से रोते हुए बाहर निकली थीं, जिसके बाद उन्होने आरोप लगाया था कि कुछ पार्षदों का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है। वो लोग चीख चिल्लाकर बातचीत करते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।