Ruckus in bihta after two youth dead angry people burn truck and attack on police पटना से सटे बिहटा में 2 लोगों की मौत के बाद बवाल, लोगों ने ट्रक में लगाई आग; पुलिस पर भी हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना से सटे बिहटा में 2 लोगों की मौत के बाद बवाल, लोगों ने ट्रक में लगाई आग; पुलिस पर भी हमला

पटना से सटे बिहटा में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोग नाराज हो गए। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। पुलिस पर भी यहां हमला हुआ है और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Tue, 13 May 2025 07:32 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना से सटे बिहटा में 2 लोगों की मौत के बाद बवाल, लोगों ने ट्रक में लगाई आग; पुलिस पर भी हमला

बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में जमकर हंगामा हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा हरहा है कि यहां एक सड़क हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यहां एक ट्रक ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की कुचलकर मौत हो गई। एक अन्य शख्स इस हादसे में घायल भी है। हादसे से नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों को गुस्सा फूटा। लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इस पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हादसे के बाद यहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तब लोगों ने उनपर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रक को पूरी तरह जलने से बचाया। पुलिस ने वहां हो रहे हंगामे को भी शांत कराया है। काफी देर तक वहां अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में साइबर ठगी का पाकिस्तानी कनेक्शन, पाकिस्तान के नंबर से बातचीत
ये भी पढ़ें:बिहार में कहां वज्रपात का येलो अलर्ट और कहां सताएगी गर्मी; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।